1 सितंबर को लॉन्च होगा Samsung Galaxy A52s 5G Phone, देखें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कितना होगा प्राइस

Join Us icon

ग्लोबल मार्केट में पेश होने के बाद से ही भारतीय मोबाइल यूजर्स सैमसंग के लेटेस्ट 5G Phone Samsung Galaxy A52s का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों में यह फोन सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट भी किया जा चुका है और लीक में इस फोन की कीमत भी सामने आ चुकी है। वहीं आज कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए खुलासा कर दिया है कि Samsung Galaxy A52s 5जी फोन आने वाली 1 सितंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Samsung ने अपने आधिकारिक ट्वीट हैंडल के जरिये इस फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने बताया है कि इस 1 सितंबर को Samsung Galaxy A52s 5G भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। कंपनी इस फोन की कीमत और सेल की घोषणा 1 सितंबर की दोपहर 12 बजे करेगी। बता दें कि सैमसंग इंडिया पर इस फोन का ‘नोटिफाई‘ पेज लाईव है और यहां इच्छुक यूजर इस फोन की उपलब्धता की जानकारी पा सकते हैं। आज सैमसंग ने यह भी बता दिया है कि गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन को Awesome black, Awesome white और Awesome violet कलर में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy A52s 5G फोन की कीमत

इसी सप्ताह एक टिपस्टर अभिषेक ने सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन के इंडियन प्राइस की भी जानकारी दी है। कंपनी ने तो अभी फोन के वेरिएंट्स से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन लीक में बताया गया है कि यह सैमसंग फोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। टिपस्टर के मुताबिक Galaxy A52s 5G का छोटा वेरिएंट 6GB RAM के साथ 128GB storage सपोर्ट करेगा तथा बड़े मॉडल में 8 GB RAM के साथ 128 GB storage दी जाएगी। इस लीक की मानें तो Samsung Galaxy A52s 5G का 6 जीबी रैम वेरिएंट 35,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम वेरिएंट 37,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा। बहरहाल फोन के पुख्ता प्राइस के लिए 1 सितंबर का इंतजार करना जरूरी है।

Samsung Galaxy A52s 5G Phone india launch on 1 september know price specs sale offer

Samsung Galaxy A52s 5G की स्पेसिफिकेशन्स

ग्लोबल मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 11 ओएस आधारित सैमसंग वनयूआई 3 के साथ प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 642एल जीपीयू सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A52s 5G Phone india launch on 1 september know price specs sale offer

Samsung Galaxy A52s 5G में फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ ओआईएस फीचर और एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here