सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018)

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) प्राइस इन इंडिया
सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018), 4जीबी रैम 32जीबी मैमोरी: 31,990 रुपये अनुमानित
सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018), 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी: 33,990 रुपये अनुमानित
हाल में सैमसंग ने गैलेक्सी ए8+ (2018) का पदर्शन किया था। वहीं अब यह फोन भारत में भी उपलब्ध होने वाला है। गैलेक्सी ए8+ (2018) अमेज़न इंडिया पर लिस्ट कर दिया गया है और 10 जनवरी से यह फोन भारत में लॉन्च हो जाएगा। जहां तक प्राइस की बात है तो फिलहाल जानकारी नहीं लेकिन आशा है कि यह फोन 31,990 रुपये में हा लॉन्च हो। सैमसंग के इस फोन की चर्चा बहुत दिनों से हो रही थी क्योंकि इसके साथ ही कंपनी ने मध्य रेंज के फोन में भी इनफिनिटी डिसप्ले की शुरुआत कर दी है। आगे हमनें सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के सारे स्पेसिफिकेशन को विस्तार से बताया है।
डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) को इनफिनिटी डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। फोन में आपको बेहद ही कम बेज़ल दिखाई देंगे। फोन की बॉडी एल्यूमिनियम फ्रेम पर बनी है और फ्रंट और बैक पैनल मैटल ग्लास के संयोग से बना है। यह फोन बहुत हद तक गैलेक्सी एस8 के समान है लेकिन इसमें आपको ऐज पर कर्व्ड स्क्रीन देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन आईपी68 सर्टिफाइड है। अर्थात फोन पानी व धुल अवरोधक है।
डिसप्ले
सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) सैमसंग गैलेक्सी ए8 का ही बड़ा संस्करण है। कंपनी ने इसे बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किया है। कंपनी इसे 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली 6-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे फुल एचडी+ रेजल्यूशन का उपयोग किया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 2220 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। हालांकि कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास संस्करण की जानकारी नहीं दी है।
हार्डवेयर
सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) को सैमसंग के ही एक्सनोस 7885 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ आपको 4जीबी की रैम मैमोरी मिलेगी। वहीं कंपनी ने इसे 32जीबी व 64जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ पेश किया है। हालांकि भारत में दोनों मॉडल आएंगे या नहीं इस बार पर पूरी जानकारी नहीं है। फोन की मैमोरी कार्ड के जरिये 256जीबी तक एक्सपेंड की जा सकती है।
सॉफ्टवेयर
सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.1 ओरियो पर पेश किया गया है। यह थोड़ी कमी कही जा सकती है। क्योंकि ओरियो आए हुए भी काफी समय हो गया है और आशा थी कि कंपनी 8.0 ओरियो पर ही इसे पेश करगी। परंतु ऐसा नहीं हुआ। हालांकि हो सकता है कि कंपनी जल्द ही इसे ओरियो अपडेट दे दे। हालांकि इसके साथ ही सैमसंग ट्रेडमार्क टचविज यूआई है जो साधारण एंडरॉयड से इसे थोड़ा अलग बनाता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे एफ/1.7 अपर्चर के साथ पेश किया है किया जो बड़ी तस्वीर लेने में सक्षम है। इसके साथ ही फोन में 16-मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल का सेलफी कैमरा मौजूद है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश देखने को मिलेंगे।
कनेक्टिविटी
गैलेक्सी ए8 (2018)+ में आपको दोहरा सिम सपोर्ट है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4जी वोएलटीई के अलावा वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप—सी मिलेगा।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के सारे स्पेसिफिकेशन
| मॉडल | सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) |
| डिसप्ले | |
| स्क्रीन साइज़ (इंच) | 6 इंच (15.24 सेंटीमीटर) |
| रेजल्यूशन | फुल एचडी+ (1080 x 2220 पिक्सल), बेज़ल लेस 18:9 आसपेक्ट रेशियो |
| प्रोटेक्शन | कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास |
| स्क्रीन टाइप | सुपर एमोलेड |
| टचस्क्रीन | हां, आईपी68, पानी व धुल अवरोधक |
| हार्डवेयर | |
| प्रोसेसर मॉडल | सैमसंग एक्सनोस 7885 |
| प्रोसेसर | 2.2गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए53 ऑक्टाकोर |
| ग्राफिक्स प्रोसेसर | माली-जी71 |
| मैमोरी | |
| रैम | 4जीबी |
| इंटरनल मैमेरी | 32जीबी/64जीबी |
| एक्सपेंडेबल मैमोरी | 256जीबी माइक्रोएसडी |
| कैमरा | |
| रियर कैमरा | 16-मेगापिक्सल |
| रियर फ्लैश | हां |
| फ्रंट कैमरा | 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल |
| फ्रंट फ्लैश | हां |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | 1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम |
| सॉफ्टवेयर | |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंडरॉयड वी7.1.1 (नुगट) |
| यूआई | टचवीज़ |
| पावर बैकअप | |
| बैटरी क्षमता | 3,500 एमएएच |
| रीमूवेबल बैटरी | नहीं |
| बैटरी टाइप | लिथियम आॅयन |
| डाटा कनेक्टिविटी | |
| सिम साइज | सिम1-नैनो, सिम2-नैनो |
| सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट | |
| 4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
| 3जी | हां |
| 2जी | हां |
| सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट | |
| 4जी/वोएलटीई | हां/ हां |
| 3जी | हां |
| 2जी | हां |
| वाई-फाई | हां |
| जीपीएस | हां |
| ब्लूटूथ | हां |
| एनएफसी | हां |
| यूएसबी ओटीजी | हां |
| जायरोस्कोप | हां |
| सेंसर | |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | हां |
| इंफ्रारेड | नहीं |
| प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां |
| एक्सेलेरोमीटर | हां |
| एंबियंट लाइट सेंसर | हां |
| म्यूजिक | |
| म्यूजिक प्लेयर | हां |
| हेडफोन | हां, 3.5एमएम ऑडियो जैक |
| एफएम | हां |
| डायमेंशन | 159.9 x 75.7 x 8.3एमएम |
| वज़न | 191 ग्राम |
| कलर | ब्लैक, गोल्ड |