
Samsung Galaxy Book 5 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है और इसकी प्री-रिजर्वेशन अब लाइव हो गई है। भारत में इस फ्लैगशिप PC लाइनअप में Galaxy Book 5 360, Galaxy Book 5 Pro और Galaxy Book 5 Pro 360 शामिल होंगे। ये लैपटॉप्स Galaxy Book 4 सीरीज के सक्सेसर हैं और नए Intel Lunar Lake प्रोसेसर से लैस हैं। इनमें Galaxy AI और Co-pilot+ PC का सपोर्ट मिलेगा और ये टैबलेट्स और फोंस के साथ ‘Galaxy Connected Experience’ प्रदान करेंगे।
Samsung Galaxy Book 5 सीरीज की भारत में प्री-रिजर्वेशन शुरू
- Samsung Galaxy Book 5 360, Book 5 Pro और Book 5 Pro 360 की प्री-रिजर्वेशन 4 मार्च से शुरू हो गई है।
- ग्राहक Samsung की वेबसाइट, Samsung India Smart Cafes, चुनिंदा अधिकृत रिटेल स्टोर्स और अन्य ऑनलाइन पोर्टल्स के जरिए बिल्कुल मुफ्त में प्री-रिजर्व कर सकते हैं।
- प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिलेंगे।
- यह प्री-रिजर्वेशन ऑफर 10 मार्च 2025 तक वैध रहेगा।
- भारत में लैपटॉप्स की लॉन्च डेट और कीमत की घोषणा अभी नहीं की गई है।
- याद दिला दें कि पिछले साल गैलेक्सी बुक 4 को 74,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, गैलेक्सी बुक 4 प्रो को 1,31,990 रुपये, गैलेक्सी बुक 4 360 को 1,14,990 रुपये और गैलेक्सी बुक 4 प्रो 360 को 1,63,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। हम उम्मीद कर सकते हैं कि नए लैपटॉप की कीमत भी लगभग इतनी ही होगी।

Samsung Galaxy Book 5 सीरीज के फीचर्स
- Samsung Galaxy Book 5 सीरीज में ‘Photo Remaster’ जैसे फीचर्स होंगे जो नाम से ही स्पष्ट है कि यह यूजर्स को प्रो-लेवल इमेज एडिटिंग करने की सुविधा देगा। इसके अलावा ‘AI Select’ भी शामिल होगा।
- Galaxy Ecosystem फोन और PC कनेक्टिविटी को Phone Link, Quick Share, Multi-control, और Second Screen जैसे फीचर्स के साथ सक्षम बनाता है, जो Galaxy स्मार्टफोंस और टैबलेट्स के साथ काम करेगा।
- Samsung Knox सिक्योरिटी का सपोर्ट भी दिया गया है।
- डिस्प्ले: Samsung की वेबसाइट के अनुसार, Galaxy Book 5 Pro में 14-इंच WQXGA+ AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले होगा। जिसका रिजॉल्यूशन 2880 x 1800 पिक्सल और यह एंटी-रिफ्लेक्टिव होगा।
- Galaxy Book 5 Pro 360 में 16-इंच WQXGA+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें S Pen सपोर्ट भी होगा।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: दोनों लैपटॉप Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे और इनमें Galaxy AI फीचर्स उपलब्ध होंगे।
- मेमोरी: Galaxy Book 5 Pro 360 और Galaxy Book 5 Pro में 16GB LPDDR5x RAM और 512GB NVMe SSD स्टोरेज होगा।
- प्रोसेसर: गैलेक्सी बुक 5 प्रो 360 इंटेल कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर से लैस है, जबकि गैलेक्सी बुक 5 प्रो इंटेल कोर अल्ट्रा 5 प्रोसेसर के साथ आता है।
- कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ 5.4 और वाई-फाई 7. बोर्ड पर पोर्ट्स में एचडीएमआई 2.1, 2 थंडरबोल्ट 4, एक यूएसबी 3.2 पोर्ट, एक माइक्रोएसडी कार्ड और एक हेडफोन जैक शामिल हैं।
- बैटरी: Galaxy Book 5 Pro में 63.1Wh की बैटरी होगी, जो 65W चार्जिंग सपोर्ट करेगी। जबकि Galaxy Book 5 Pro 360 में 76.1Wh की बैटरी और समान 65W चार्जिंग मिलेगी।









