
सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी फोन इस हफ्ते 24 मार्च को इंडिया में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट से ऑफिशियल तौर पर पर्दा उठा दिया है। वहीं, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भी गैलेक्सी एफ-सीरीज के इस अपकमिंग फोन को लेकर लैंडिंग पेज बना दिया गया है, जहां डिवाइस की कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। अगर इस फोन की खासियत की बात करें तो Galaxy F14 5G में 5एनएम प्रोसेसर और 6,000एमएएच की बैटरी होगी।
युवाओं के लिए किया डिजाइन
फोन 24 मार्च को दोपहर 12 बजे इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, कंपनी का कहना है कि उसने युवाओं की सभी जरूरतों को दिमाग में रखते हुए यह स्मार्टफोन डिजाइन किया गया है और Galaxy F-सीरीज के ट्रेडमार्क फीचर्स को फॉलो करते हुए सैमसंग का आगामी Galaxy F14 5G स्मार्टफोन पेश किया जाने वाला है। सैमसंग ने स्मार्टफोन के लिए एक टीजर लॉन्च में कहा कि हम लेटेस्ट ‘Frevolution 5G’ के लिए पूरी तरह से उत्साहित हैं।
इन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस
- डिसप्ले: डिसप्ले की बात करें तो सैमसंग इस फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी + स्क्रीन दे रहा है। वहीं, इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके अलावा फोन में बड़ी इमर्सिव स्क्रीन है। इतना ही नहीं फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी है जो स्मार्टफोन को एक्सीडेंटल ड्रॉप से बचाने में मदद करता है।
- प्रोसेसर: Samsung Galaxy F14 5G में सेगमेंट-ओनली 5nm Exynos 1330 प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का मानना है कि युवा एक फास्ट लाइफ स्टाइल अपनाते हैं। ऐसे युवाओं को एक ऐसे स्मार्टफोन की जरूरत होती है, जो उनकी जीवन शैली के समान हो। वहीं, फोन में 12GB रैम होगी।
- 13 5G बैंड्स: लेक्सी एफ14 की 5जी स्पीड काफी तेज होगी क्योंकि फोन में 13 5G बैंड्स दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह एक मोस्ट पॉकेट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन है, जिसे जल्द भारत में #Frevolution5G टैग के साथ लाया सजा रहा है।
- बैटरी: गैलेक्सी एफ14 5जी में 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी, जिसे सिंगल चार्ज में दो दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही सैमसंग का थैक्यू जिनेस फोन के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।
- ओएस: फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 13 ऑउट ऑफ द बॉक्स वन कोर यूआई 5.1 सॉफ्टवेयर पर कार्य करेगा। इसके सैमसंग फोन में 2 बार OS अपग्रेड और 4 बार सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा।













