
Samsung ने अपने बजट स्मार्टफोन Galaxy F23 5G को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। Samsung ने इस स्मार्टफोन को कॉपर कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किए हैं। कॉपर कलर का यह स्मार्टफ़ोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, जो 128GB स्टोरेज के साथ 4GB रैम और 6GB रैम के पेश किया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफ़ोन के नए कलर वेरिएंट की क़ीमत, सेल ऑफर्स के साथ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Samsung Galaxy F23 5G की कीमत
Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन को भारत में 128GB स्टोरे के साथ दो रैम ऑप्शन में पेश किया गया है। Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 15,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन पर ICICI Bank के ऑफर पर एक हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
सैमसंग ने इससे पहले Galaxy F23 5G स्मार्टफोन को एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया था। अब सैमसंग के इस फोन को कॉपर कलर वेरिएंट में Samsung.com, Flipkart.com, और सलेक्टेड रिटेल स्टोर से ख़रीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy F23 5G स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का 1080p डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दी गई है। इस फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। हालांकि फ़ोन के साथ आपको चार्जर नहीं मिलेगा।
Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन को Qualcomm के Snapdragon 750G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित One UI 4.1 पर रन करता है। सैमसंग का कहना है कि इस फोन को दो साल तक OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी पैच का अपडेट मिलता है। यह भी पढ़ें : 18 मई को भारत में धूम मचाने आ रहा Realme Narzo 50 Pro 5G, मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और फ़ास्ट चार्ज का मज़ा
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर 50-मेगापिक्सल primary Samsung JN1 सेंसर है, जिसके साथ 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : LG ने पेश किया 360 डिग्री फोल्डेबल डिस्प्ले, पूरी तरह बदल जाएगा फोल्डेबल स्मार्टफोन का मार्केट





















