
Samsung जल्द ही भारतीय बाजार में अपने एफ-सीरीज स्मार्टफोन की लांचिंग के लिए तैयार है। फोन को Samsung Galaxy F56 5G नाम से इंडिया में एंट्री मिलने वाली है। इसे लेकर 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। जिसमें पोस्टर और कीमत शामिल हैं। यह आगामी डिवाइस स्लिम डिजाइन में ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि इसमें क्या खास है और इसकी प्राइस भारत में क्या रहेगी।
Samsung Galaxy F56 5G पोस्टर इमेज
- आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि Samsung Galaxy F56 5G को अब तक के स्लिमेस्ट एफ-सीरीज स्मार्टफोन के तौर पर दर्शाया गया है।
- तस्वीर पर गौर करने से यह भी पता चलता है कि डिवाइस मात्र 7.2mm पतला रखा जाएगा।
- यही नहीं डिवाइस को कमिंग सून के साथ दर्शाया गया है। इसलिए उम्मीद है कि यह आने वाले दिनों में भारत में एंट्री लेगा।
Samsung Galaxy F56 5G की कीमत
जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy F56 5G स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। फोन के 8GB रैम +128 जीबी वैरियंट की कीमत 27,999 रुपये रखी जाएगी। जबकि बड़ा मॉडल 8GB रैम + 256 जीबी स्टोरेज 30,999 रुपये का होगा। हालांकि लीक इमेज में ऑफर्स का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन यह डिवाइस लॉन्च के वक्त बैंक ऑफर्स के साथ और भी कम कीमत में आ सकता है।
ब्रांड के गैलेक्सी एफ56 5जी के लिए सपोर्ट पेज सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर पहले ही लाइव हो चुका है, इसके साथ ही डिवाइस BIS सर्टिफिकेशन पर भी लिस्ट हुआ था। इसके स्पेक्स भी आने वाले दिनों में सामने आएंगे। इसी बीच आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने भारतीय बाजार में Galaxy M56 5G पेश किया था जिसके बारे में आप आगे डिटेल्स देख सकते हैं।
Samsung Galaxy M56 5G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Samsung Galaxy M56 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Corning Gorilla Glass Victus के साथ आता है।
- कैमरा: फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है।
- परफॉर्मेंस: Galaxy M56 5G में एक ऑक्टा-कोर Exynos 1480 प्रोसेसर मौजूद है, जो 8GB LPDDR5x RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है, जिसमें AI Eraser, Edit Suggestions, और Image Clipper जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। Samsung इस डिवाइस को 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है।
- बैटरी: फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी आम तौर पर एक दिन से ज्यादा का बैकअप देती है और फास्ट चार्जिंग के जरिए जल्दी चार्ज भी हो जाती है।
- अन्य फीचर्स: Galaxy M56 5G का डिजाइन बेहद स्लिम और हल्का है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.2mm है और वजन 180 ग्राम। यह फोन Light Green और Black कलर में आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Bluetooth, डुअल-बैंड Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।















