6000mAh बैटरी वाला Samsung 5G फोन Galaxy F70e, 9 फरवरी को होगा इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

सैमसंग ने पिछले सप्ताह जानकारी दी थी कि वह इंडिया में अपनी गैलेक्सी ‘एफ’ सीरीज का नया फोन लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी ने इस स्मार्टफोन के नाम और लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। सैमसंग ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि ब्रांड के अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy F70e होगा जो 9 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से गैलेक्सी एफ70ई की ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स की इंटरनेट पर शेयर कर दी गई है।

Samsung Galaxy F70e 5G फोन 9 फरवरी को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 15 हजार से 18 हजार रुपये की रेंज में रखी जा सकती है। ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट पर गैलेक्सी एफ07ई की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जहां फोन की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की सूचना भी मौजूद है। उम्मीद कर सकते हैं कि सैमसंग अपने नए फोन गैलेक्सी एफ07ई को अगले सप्ताह ही बिक्री के लिए उपलब्ध करा देगी।

गैलैक्सी एफ70ई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर इंडियन मार्केट में जाएगा। सैमसंग स्मार्टफोंस में अमूमन बड़ी बैटरी कम ही देखने को मिलती है। ऐसे में Galaxy F70e में 6000mAh Battery का दिया जाना सैमसंग फैंस को पसंद आ सकता है। उम्मीद है कि चार्जिंग के लिए यह सैमसंग फोन 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy F70e के साथ कंपनी लो बजट सेग्मेंट में बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देने की कोशिश करेगी। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि एफ70ई डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च होगा। इसमें एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया ​जाएगा जिसके साथ एफ/2.4 वाला 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वी​डियो कॉलिंग के लिए इस सैसमंग 5जी फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

स्क्रीन की बात करें तो 9 फरवरी को लॉन्च होने वाले सैमसंग गैलेक्सी एफ70ई 5जी फोन में कंपनी ने 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन लगाई है। इनफिनिटी ‘यू’ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। 2026 में वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल कुछ पुरानी फील देता है। बहरहाल Galaxy F70e 5G फोन में ग्राहकों को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 800nits ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा।

परफॉर्मेंस के हिसाब से देखें तो Samsung Galaxy F70e 5G फोन को MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि मीडियाटेक ने इस प्रोसेसर को 2024 में पेश किया था। ऐसे में गैलेक्सी एफ70ई में 2 साल पुराना प्रोसेसर दिया जाना, सैमसंग फैंस को निराश कर सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एफ70ई 5जी फोन को कंपनी ने लैदर फिनिश डिजाइन पर बनाया है। मार्केट में इसे Limelight Green और Spotlight Blue कलर्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस सैमसंग स्मार्टफोन को IP54 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा जो पानी की बौछारों से बचाने में मदद करेगा। Galaxy F70e एंड्रॉयड आधारित OneUI 8 पर आएगा जिसमें 6 ओएस व सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

Samsung Galaxy F70e 5G प्राइस, ऑफर्स और सेल डिटेल्स के लिए 9 फरवरी का इंतजार करना होगा। फोन की माइक्रोसाइट यहां क्लिक कर देखी जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here