Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Dimensity 6300 और Android 16 के साथ आया नया फोन

Join Us icon

Samsung ने भारत में अपनी F-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह उन ग्राहकों को खास लग सकता है जो बड़ी बैटरी, स्टेबल परफॉरमेंस, 5G कनेक्टिविटी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ सैमसंग ब्रांड का फोन तलाश रहे हैं। इसे बजट सेगमेंट में लाया गया है और यह यूजर्स के लिए नया विकल्प बन सकता है। आइए, आगे कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

भारत में Samsung Galaxy F70e 5G दो वैरियंट में पेश किया गया है, जिसमें 4GB RAM+128GB स्टोरेज वाले की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 6GB RAM+ 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Limelight Green और Spotlight Blue रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी सेल भारत में 17 फरवरी से शुरू होगी। ग्राहक इस फोन को Flipkart और Samsung के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद पाएंगे।

Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इस स्क्रीन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाएगा। जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस दे सकता है। फोन की स्क्रीन में 260 PPI पिक्सल डेंसिटी है। यह IP54 रेटिंग के साथ आता है। जिससे हल्की धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिल सकती है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Samsung Galaxy F70e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। जो 5G सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 4GB और 6GB RAM ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसके साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिससे स्टोरेज को 1.5 TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप में Samsung Galaxy F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर लगा है। इसका रियर कैमरा ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप सोशल मीडिया यूजर्स और बैसक फोटोग्राफी के लिए अच्छा लग सकता है।

बैटरी के मामले में Galaxy F70e 5G बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। जिससे फोन को जल्दी से चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G सिम सपोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है, हालांकि NFC का सपोर्ट इसमें नहीं मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Samsung Galaxy F70e 5G Android 16 पर आधारित लेटेस्ट One UI 8.0 के साथ आता है। जो ग्राहकों को नया इंटरफेस और बेहतर फीचर्स प्रदान करता है। ब्रांड ने इसके साथ 6 साल के OS अपडेट देने का भी वादा किया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, साथ ही फोन प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और मैग्नेटोमीटर जैसे कई फीचर्स के साथ आता है।

Samsung Galaxy F70e 5G उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, लेटेस्ट Android वर्जन और Samsung ब्रांड वाला 5G फोन देख रहे हैं। इसका मुकाबला Realme Narzo 80 Lite, iQOO Z10 Lite और Oppo A6x जैसे फोंस से हो सकता है।

यदि आप भी सस्ता सैमसंग 5G फोन लेना चाहते हैं तो Galaxy F70e 5G को चुन सकते हैं। यह आपको अच्छा अनुभव दे सकता है। हालांकि ब्रांड की चिंता नहीं है तो अन्य विकल्प भी लिए जा सकते हैं। हम आपको आगे भी ऐसी ही टेक खबरें देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here