
सैमसंग ने अपनी होम मार्केट कोरिया में नया मोबाइल फोन Samsung Galaxy Jump 4 पेश किया है। यह स्पेशल बिजनेस एडिशन स्मार्टफोन है जो फिलहाल केवल कोरियन मार्केट में ही बिकेगा। इसे मिड रेंज में लाया गया है जो 6 साल का लंबा एंड्रॉयड अपग्रेड सपोर्ट करता है। यानी इसे अभी से ही साल 2031 में रिलीज होने वाले Android OS के लिए तैयार कर दिया है। नए सैमसंग गैलेक्सी जंप 4 फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy Jump 4 स्पेसिफिकेशन्स
- 6.7″ FHD+ sAMOLED Display
- 6GB RAM + 128GB Storage
- Samsung Exynos 1380
- 12MP Dual Rear Camera
- 13MP Front Camera
- 25W Fast Charging
- 5,000mAh Battery
डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी जंप 4 स्मार्टफोन को 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस मोबाइल डिस्प्ले पर 1000nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है।
परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy Jump 4 को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो One UI 7 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में सैमसंग का ही एक्सनोस 1380 ऑक्टा-कोर दिया गया है। यह 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जिसमें 2GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A55 कोर और 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A78 कोर शामिल है।
मेमोरी
कोरियन मार्केट में इस सैमसंग फोन को 6जीबी रैम मेमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से भी लैस है। कंपनी ने अपने नए फोन को सिंगल स्टोरेज पर उतारा है जिसमें 128जीबी मेमोरी मिलती है। वहीं फोन में 2टीबी को माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 12 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल macro सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy Jump 4 स्मार्टफोन को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल लगातार 17 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
Samsung Galaxy Jump 4 फीचर्स
- इस सैमसंग फोन के कैमरा से 30fps 4K video रिकॉर्ड की जा सकती है।
- साथ ही इसमें HD क्वालिटी वाली slow-motion वीडियो 480fps और 240fps पर रिकॉर्ड की जा सकती है।
- सिक्योरिटी के लिए Samsung Galaxy Jump 4 स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 के साथ NFC का सपोर्ट मिलता है।
- सैमसंग गैलेक्सी जंप 4 स्मार्टफोन की मोटाई केवल 7.7mm और वजन 197 ग्राम है।
- यह सैमसंग 5जी मोबाइल कंपनी ने ‘Circle to Search’ फीचर से लैस किया है।
Samsung Galaxy Jump 4 प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी जंप 4 स्मार्टफोन कोरिया में सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इस फोन को 449,900 KRW में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 28 हजार रुपये के करीब है। कोरिया में यह सैमसंग फोन Black और Light Green कलर में बिकेगा। बताते चलें कि उम्मीद की ही है कि यह सैमसंग इस स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में उतारेगी।











