Samsung Galaxy Jump 5 लॉन्च! Snapdragon 6 Gen 3, 50MP OIS कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/samsung-galaxy-jump-5-launched-price-specs-south-korea.jpg

Samsung ने अपनी Galaxy Jump सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy Jump 5 दक्षिण कोरिया में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Galaxy Jump लाइनअप का पांचवां मॉडल है। खास बात यह है कि Galaxy Jump 5 के जरिए सैमसंग पहली बार इस सेगमेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स लेकर आया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए अच्छा साबित हो सकता है जो मिड-रेंज कीमत में बेहतर परफॉरमेंस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।

Samsung Galaxy Jump 5 के स्पसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Jump 5 में 6.7-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर Full HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। इसके हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद मिलेगा।

Samsung Galaxy Jump 5 फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB रैम +128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यदि ग्राहक चाहें तो माइक्रोSD कार्ड की मदद से इसे बढ़ा भी सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy Jump 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें Optical Image Stabilization (OIS) का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Samsung Galaxy Jump 5 स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करता है। सैमसंग ने इसके लिए 6 बड़े Android OS अपडेट देने का वादा भी किया है, जो इस प्राइस कैटेगरी में इसे लंबे समय तक उपयोग के लिहाज से बढ़िया विकल्प बनाता है।

Samsung Galaxy Jump 5 फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा IP64 रेटिंग, USB Type-C पोर्ट, 5G कनेक्टिविटी, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Samsung Galaxy Jump 5 की कीमत और उपलब्धता 

Samsung Galaxy Jump 5 की कीमत 545,600 दक्षिण कोरियाई वॉन (KRW) रखी गई है, जो भारतीय कीमत अनुसार लगभग 34,700 रुपये है। यह ग्राहकों को Black, Light Green और Light Pink रंगों में मिलेगा। Galaxy Jump 5 की सेल 3 जुलाई से दक्षिण कोरिया में शुरू होगी। ग्राहक इसे KT के रिटेल स्टोर्स और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।

यदि आप दक्षिण कोरियाई में हैं और मिड रेंज में Samsung फोन देख रहे हैं तो Samsung Galaxy Jump 5 ले सकते हैं। वहीं, इंडिया में हैं तो कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुए Samsung Galaxy A27 5G को चुन सकते हैं। ऐसे ही और टेक से जुड़े अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।