
Samsung अपनी Galaxy M-सीरीज में बड़ा बदलाव कर सकता है। क्योंकि अब तक कंपनी इस सीरीज में ज्यादातर (सम) even नंबर वाले मॉडल्स लेकर आती रही है, लेकिन हाल ही में भारत में Samsung Galaxy M17e 5G की एंट्री हुई है। साथ ही Samsung Galaxy M47 5G की GSMA लिस्टिंग सामने आने से लग रहा है कि ब्रांड (विषम) odd नंबर वाली सीरीज भी फोकस बढ़ा रहा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लेटेस्ट लीक की बात करें तो GSMA डेटाबेस में Samsung Galaxy M47 5G का नाम सामने आया है, जो SM-M476B/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। जिससे लगता है कि Galaxy M4x सीरीज की वापसी होने वाली है, जिसे आखिरी बार Samsung Galaxy M44 5G के रूप में 2023 में देखा गया था। इस नए अपडेट से लगता है कि Samsung अभी अपनी M सीरीज को विस्तार दे सकता है। हालांकि हमें आगे और अपडेट मिलने की उम्मीद है।
यदि नए लॉन्च हुए Samsung Galaxy M17e 5G की बात करें तो यह बजट सेगमेंट में नया ऑप्शन बनकर सामने आया है। इसमें 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। हालांकि रिजॉल्यूशन HD+ है, लेकिन हाई रिफ्रेश रेट की वजह से ग्राहकों को स्मूद एक्सपीरियंस मिल सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Samsung Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज़, सोशल मीडिया और लाइट गेमिंग के लिए अच्छा माना जा सकता है। यह फोन 4GB और 6GB RAM ऑप्शन के साथ आता है और इसमें 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Samsung Galaxy M17e 5G स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर रन करता है और इसमें Gemini Live जैसे नए फीचर्स भी दिए गए हैं। खास बात यह है कि कंपनी इस डिवाइस के साथ 6 OS अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। कैमरा के मामले में Samsung Galaxy M17e 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन की सबसे बड़ी खूबी की 6000mAh बैटरी है, जो आसानी से एक से डेढ़ दिन का बैकअप दे सकती है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो यह फोन 199 ग्राम वजन और 8.2mm मोटाई के साथ आता है और इसमें IP54 रेटिंग मिलती है, जिससे हल्की धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।
यदि आप थोड़ा बेहतर फीचर्स चाहते हैं, तो Galaxy M47 5G का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










