7,000mAh बैटरी वाले Galaxy M51 में होगा 8GB रैम और 64MP क्वाड कैमरा, क्या चीनी कंपनियों की होगी छुट्टी

Samsung Galaxy M51 को लेकर लंबे समय से जानकारी सामने आ रही है। अगर अब तक सामने आई लीक्स पर भरोसा करें तो गैलेक्सी एम51 में 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा। कुछ समय पहले ही इस फोन का प्रोडक्ट पेज सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लाइव हुआ था। लेकिन, फिलहाल कंपनी की ऑफिशियल लॉन्च डेट को लेकर इंतजार हो रहा है। अगर बात करें नई लीक की तो गैलेक्सी एम51 के वेरिएंट्स और कैमरा डिटेल सामने आई है।
टेक वेबसाइट Pricebaba पर टिप्सटर ईशान अग्रावल ने ऑफिशियल लॉन्च डेट से पहले Samsung Galaxy M51 की नई जानकारी दी है। टिप्सट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हैंडसेट को 6GB और 8GB रैम वेरिएंट में 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा टिपस्टर से प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, हाल ही में सामने आई खबर के अनुसार गैलेक्सी एम51 में स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट और 7000mAh बैटरी होगी। साथ ही फोन भारत में अगले महीने लॉन्च होगा। इसे भी पढ़ें: Apple के बाद अब Samsung की तैयारी, चीन को छोड़ कर भारत में करेगी स्मार्टफोंस का निर्माण
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी M51 में 64-मेगापिक्सल का क्वाड-कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। ईशान अग्रवाल ने पुष्टि की है कि फोन में प्राइमरी कैमरा 64-मेगापिक्सेल का सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में 12-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5-मेगापिक्सेल पोर्ट्रेट कैमरा और 5-मेगापिक्सेल मैक्रो सेंसर भी होगा। इसके अलावा टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया है कि हैंडसेट एक दमदार 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा को स्पोर्ट होगा।
पिछली कुछ लीक्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.5-इंच या 6.67-इंच का डिसप्ले होगा। वहीं, ईशान अग्रवाल ने पुष्टि की है कि सैमसंग गैलेक्सी M51 में 6.7-इंच का सुपर AMOLED डिसप्ले होगा। इससे पहले टिपस्टर ओनलीक्स द्वारा लीक हुए सीएडी से पता चला था कि फोन टॉप पर बाएं कोने में एक पंच-होल कटआउट के साथ इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले को स्पोर्ट होगा। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 8,399 रुपये में मिलेगा Samsung Galaxy M01 स्मार्टफोन, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें
गौरतलब है कि सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर Galaxy M51 को लिस्ट किया जा चुका है। यहां फोन को SM-M515F/DSN मॉडल नंबर के साथ दिखाया गया है। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले यह फोन इसी मॉडल नंबर के साथ सैमसंग रशिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था। उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिनों में Samsung Galaxy M51 की लॉन्च डेट की घोषणा भी कर देगी।