7,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy M51, तोड़ेगा सबके रिकॉर्ड

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/01/Samsung-Galaxy-S10-Lite-design.jpg

Samsung को लेकर यह बात साफ हो गई है कि कंपनी आने वाले दिनों में अपनी ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M51 इंडिया में लॉन्च करने वाली है। इस फोन का प्रोडक्ट पेज भी सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लाईव हो चुका है और अब बस लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में सैमसंग गैलेक्सी एम51 की कई स्पेसिफिकेशन्स लीक्स के माध्यम से सामने आई है। वहीं अब एक नई अपडेट मिल रही है कि Samsung Galaxy M51 को 7,000एमएएच की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy M51

सैमसंग गैलेक्सी एम51 से जुड़ी यह बड़ी जानकारी एमएसपी वेबसाइट के जरिये मिली है। रिपोर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाला Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन 7,000mAh बैटरी से लैस होगा और इस फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने का मिलेगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों सैमसंग ने Galaxy M30s फोन लॉन्च किया था जो 6,000एमएएच बैटरी से लैस था, लेकिन 7000एमएएच बैटरी कोई भी स्मार्टफोन अभी तक इंडिया में लॉन्च नहीं हुआ है।

बड़ी बैटरी के अलावा Samsung Galaxy M51 की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कहा गया है कि यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। इस प्राइमरी लेंस को Samsung ISOCELL सेंसर ही बताया जा रहा है। फोन की अन्य डिटेल्स की बातें तो सैमसंग गैलेक्सी एम51 में 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी।

यह भी पढ़ें : OPPO F17 Pro भारत में हुआ ऑफिशियल, यह है साल का सबसे पतला फोन, जानें क्या है कीमत

विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स और लिस्टिंग में सामने आया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया जाएगा जो सैमसंग वन यूआई के साथ काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट देखने को मिल सकता है। गीकबेंच पर Samsung Galaxy M51 को 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया जा चुका है लेकिन उम्मीद है कि सैमसंग इस फोन को एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी।

गौरतलब है कि सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर Galaxy M51 को लिस्ट किया जा चुका है। यहां फोन को SM-M515F/DSN मॉडल नंबर के साथ दिखाया गया है। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले यह फोन इसी मॉडल नंबर के साथ सैमसंग रशिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था। उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिनों में Samsung Galaxy M51 की लॉन्च डेट की घोषणा भी कर देगी।