Samsung Galaxy M55 5G जल्द आ सकता है इंडिया, बीआईएस साइट पर फोन हुआ लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/01/Samsung-Galaxy-M55-5G-bis-listing-details.jpg
Highlights

सैमसंग का एक मिड बजट 5G स्मार्टफोन जल्द पेश किया जा सकता है। जिसे Samsung Galaxy M55 5G नाम से एंट्री मिल सकती है। कुछ समय पहले इस डिवाइस को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब यह फोन बीआईएस सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जिससे इसके भारतीय लॉन्च की संभावनाएं और भी बढ़ गई हैं। आइए, आगे मोबाइल की लिस्टिंग डिटेल्स और संभावित स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल जानते हैं।

Samsung Galaxy M55 5G बीआईएस लिस्टिंग

Samsung Galaxy M55 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

डिस्प्ले: सैमसंग के इस नए डिवाइस में यूजर्स को 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलने की उम्मीद है।

प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कुछ दिन पहले आई गीकबेंच लिस्टिंग में यह 2.40 गीगाहर्टज चिपसेट से लैस बताया गया था इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट मिल सकता है।

स्टोरेज: डाटा स्टोरेज की बात करें तो गीकबेंच प्लेटफार्म पर स्मार्टफोन 8GB तक रैम के साथ लिस्ट हुआ था। यानी कि फोन का बेस मॉडल 8GB के साथ लॉन्च हो सकता है।

कैमरा: कैमरा फीचर्स के बात करें तो कंपनी हर बार की तरह इस फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। हालांकि कैमरा लेंस के बारे में अभी जानकारी साफ नहीं है।

बैटरी: बैटरी के मामले में इसके पूर्व मॉडल एम54 में 6000mAh की बैटरी मिलती है जिसके चलते लग रहा है कि कंपनी इस मॉडल में भी यही बैटरी दे सकती है।

ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Samsung Galaxy M55 5G लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर आधारित रखा जा सकता है।