8जीबी रैम और 256जीबी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी एस10ई फोन, शामिल है दमदार प्रोसेसर

Join Us icon

साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग ने आज सैन फ्रैंसिस्को में आयोजित हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान गैलेक्सी एस10ई स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इसी फोन के साथ कंपनी ने गैलेक्सी एस10+, गैलेक्सी एस10 को भी पेश किया है। काफी समय से कंपनी के इस डिवाइस को लेकर लीक व जानकारियां सामने आ रहीं थीं, जिनपर आज पूरी तरह से विराम लग गया है।

अगर बात करें गैलेक्सी एस10ई की तो कंपनी ने इस डिवाइस को दो वेरिएंट में पेश किया है। गैलेक्सी एस10ई की शुरुआती कीमत 749.99 डॉलर (लगभग 53,490 रुपए) है। वहीं, कंपनी ने इवेंट के दौरान भारत में डिवाइस की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

सैमसंग गैलेक्सी एस10ई की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी एस10ई तो इसमें 5.8-इंच फुल एचडी+ फ्लैट डायनेमिक ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। गैलेक्सी एस10ई कंपनी की एस10 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसमें क्वालकॉम का 855 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, भारत में यह डिवाइस कंपनी अपने खुद के सैमसंग ऑक्टा कोर एक्सनोस 9820 प्रोसेसर पर पेश कर सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए50 के बारे में आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी, ओपो वीवो पर पड़े भारी

इसमें आपको 8 नैनोमीटर फैबरिककेशन वाला ऑक्टाकोर (2×2.7 गीगाहट्र्ज मॉनगूज़ एम4 + 2×2.3 गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए75 और 4×1.9 गीगाहट्र्ज कोटेक्स-ए55)
इसके अलावा फोन में 6जीबी व 8जीबी की रैम दी गई है। साथ ही स्टोरेज के लिए फोन में 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज का ऑप्शन मौजूद है। वहीं, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी ए20 बैक पैनल लीक, होगा डुअल कैमरा सपोर्ट

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एस10ई में 12-मेगापिक्सल का वाइंड एंगल+ 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। गैलेक्सी एस10ई में सेल्फी और वी़डियो कॉलिंग के लिए 10-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पवार बैकअप के लिए गैलेक्सी एस10ई में 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। फोन की फास्ट चार्जिंग तकनीक वायर और वायरलैस चार्जर के साथ काम करेगी। फोन एंडरॉयड पाई पर कार्य करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here