10,000 रुपए सस्ता हुआ Samsung Galaxy S20+ BTS Edition, जानें क्या है नया प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/03/Samsung-Galaxy-S20-Plus-SIDE-1.jpg

Samsung ने इस साल जुलाई में अपने बहुप्रतीक्षित BTS editions वाले Galaxy S20+ स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं, अब फेस्टिव सीजन को देखते हुए कंपनी ने Galaxy S20+ BTS Edition की कीमत में 10,000 रुपए की कटौती कर दी है। कटौती के अलावा सैमसंग आपको गैलेक्सी एस 20 + बीटीएस एडिशन पर मौजूदा स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर डिस्काउंट हासिल करने का मौका दे रहा है। इसके अलावा गैलेक्सी बड्स + पर 43 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। आइए आगे आपको बताते हैं कि कटौती के बाद Samsung Galaxy S20+ BTS Edition की नई कीमत क्या है।

नई कीमत

Samsung Galaxy S20 BTS Edition को कंपनी ने 87,999 रुपए में पेश किया था। लेकिन, 10,000 रुपए की कटौती के बाद फोन 77,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड उपयोगकर्ता खरीदारी पर 1,500 रुपये का अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह, ओलामनी पोस्टपेड +, मोबिक्विक सुपरकैश, और पेटीएम उपयोगकर्ताओं को डिस्काउंट मिलेगा।इसे भी पढ़ें: 20MP सेल्फी कैमरे वाले Samsung Galaxy A31 फिर हुआ सस्ता, ये है नई कीमत

स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन के मामले में आपको सैमसंग गैलेक्सी एस20+ स्पेशल एडिशन और रेगुलर गैलेक्सी एस20+ मॉडल में कुछ अंतर नहीं मिलेगा। हालांकि, इस फोन में आपको बीटीएस थीम के साथ स्पेशल वॉलपेपर्स, आइकन और रिंगटोन मिलेगी। फोन में 3200 X 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। फोन में क्वॉड एचडी+ एमोलेड 2एक्स इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले दी गई है जो एचडीआर 10+ सर्टिफाइड है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो वन यूआई पर काम करता है। वहीं 2.7गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला एक्सिनोस 910 चिपसेट मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 हुए और भी सस्ते, जानें अब कितना है इन पावरफुल फोन का प्राइस

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो डिवाइस में क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एक सेंसर 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और यह एफ/2.0 अपर्चर सपोर्ट करता है। यह लेंस 120 डिग्री तक अल्ट्रा वाइड लेंस सपोर्ट करने में सक्षम है। वहीं तीसरा लेंस एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ यह फोन डेफ्थविज़न सेंसर भी सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है।