Samsung Galaxy S22 Ultra का केस रेंडर आया सामने, लॉन्च से पहले सामने आई डिजाइन की खूबियां

Join Us icon

Apple iPhone 13 series लॉन्च हो चुकी है और Google Pixel 6 series के लॉन्च में कुछ ही दिन बाकि है। अब सारी निगाहें Samsung की अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज पर लगी हुई हैं। Samsung Galaxy S22 series को 2022 के शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। रूमर्स की माने तो सैमसंग के तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकता है। 91 मोबाइल्स ने कुछ दिनों पहले Samsung Galaxy S22+ के रेंडर शेयर किए थे। वहीं Galaxy S22 और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के रेंडर भी लीक हो चुके हैं। Ultra वेरिएंट्स को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें इन-बिल्ट S Pen दिया जा सकता है। अब Galaxy S22 Ultra के केस के रेंडर सामने आ गए हैं।

Samsung Galaxy S22 Ultra डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S22 Ultra केस के रेंडर GizmoChina ने सबसे पहले शेयर किए हैं। रेंडर्स को देखकर पता चलता है कि अपकमिंग Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में स्टायलस के लिए S pen का सपोर्ट दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S series का यह पहला फोन होगा जिसमें स्टायलस इन-बिल्ट दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने Galaxy S21 Ultra में स्टायलस सपोर्ट दिया है।

Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में 6.8-इंच का Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन में 120Hz का हाइ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन की मोटाई 8.9mm होगी। इसके साथ ही फोन के साइज की बात करें तो यह 163.2 x 77.9 x 8.9mm होगा। इसके साथ कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। सैमसंग के फोन में Type-C पोर्ट, सिम कार्ड स्लॉट और बॉटम स्पीकर ग्रिल के साथ साथ S pen स्लॉट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Motorola Moto G51 स्मार्टफोन Snapdragon 750G SoC, 4GB रैम और Android 11 के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट

Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 10MP का टेलीफोटो लेंस भी दिया जाएगा। यह टेलीफोटो लेंस 10x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 895 चिपसेट या फिर Exynos 2200 के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : iQOO Z5x स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले दिखाया दमदख, Geekbench पर लिस्ट हुई स्पेसिफिकेशन्स, देखें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here