
Samsung का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Edge बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच (Geekbench) पर स्पॉट हुआ है, जिससे इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और स्कोर सामने आया है। बता दें कि यह फोन अगले साल आने वाली दमदार Galaxy S26 सीरीज का हिस्सा हो सकता है। इसमें Galaxy S26 Pro, Galaxy S26 Edge और Galaxy S26 Ultra मॉडल पेश किए जा सकते हैं। लीक और लिस्टिंग को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि यह डिवाइस डिजाइन, प्रोसेसिंग पावर और डिस्प्ले तकनीक में पूर्व मॉडल Galaxy S25 Edge से बेहतर हो सकता है। आइए, लिस्टिंग और अन्य जानकारियां विस्तार से जानते हैं।
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy S26 Edge मॉडल नंबर SM-S947U के साथ देखा गया है। डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3393 और मल्टी-कोर टेस्ट में 11515 अंक हासिल किए हैं। जानकारी के अनुसार आगामी फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसे 4.74GHz तक ओवरक्लॉक किया गया है और इसके साथ Adreno 840 GPU जोड़ा जा सकता है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह डिवाइस बॉक्स से बाहर Android 16 और सैमसंग के लेटेस्ट One UI 8 कस्टम स्किन के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें करीब 12GB रैम मिलने की बात सामने आई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्च टाइमलाइन को लेकर सामने आया है कि Samsung Galaxy S26 Edge की आधिकारिक घोषणा 2026 की शुरुआत में हो सकती है। उम्मीद है कि इस बार ब्रांड अपनी S26 सीरीज के साथ तीन मॉडल पेश कर सकता है। जो अलग-अलग कीमत की रेंज में आ सकते हैं। खास बात यह है कि आगामी Edge मॉडल में साइड-कर्व डिस्प्ले डिजाइन के साथ अल्ट्रा-थिन फॉर्म फैक्टर भी मिल सकता है।
डिजाइन और बिल्ड में भी Galaxy S26 Edge बड़े बदलाव के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें केवल 5.5mm की अल्ट्रा-थिन बॉडी दी जा सकती है। बैटरी के मामले में इसमें 4200mAh साइज हो सकता है, जो अच्छा बैकअप दे सकता है। अन्य पूर्व लीक में यह भी बताया गया है कि फोन में 6.66-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।
लीक में Samsung S26 सीरीज के Ultra मॉडल को लेकर भी जानकारी सामने आई थी। इसमें ISOCELL HP2 सेंसर (f/1.4 अपर्चर) और 10.7Gbps LPDDR5X RAM तकनीक मिलने का जिक्र हुआ है। अभी ये कंफर्म डिटेल्स नहीं है लेकिन इससे संकेत मिलता है कि आगामी Galaxy S26 सीरीज कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में पहले से कई ज्यादा शानदार हो सकती है।
Galaxy S26 Edge उन यूजर्स के लिए खास विकल्प साबित हो सकता है, जो अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस पसंद करते हैं। हालांकि आने वाले दिनों में इसकी और भी जानकारियां सामने आएगी जिसके बाद हम आपको और भी अच्छा सुझाव दे पाएंगे। आप 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











