Samsung Galaxy S26 FE आया सामने! सीरीज का सबसे सस्ता फोन जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज की सेल इंडिया में शुरू हो चुकी है। कंपनी के Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra अपने प्राइस सेग्मेंट में सफल साबित होते दिख रहे हैं। इन फ्लैगशिप सैमसंग फोंस के मार्केट में आते ही सीरीज के चौथे मॉडल की जानकारी भी सामने आने लगी है। कंपनी के अपकमिंग मोबाइल फोन Samsung Galaxy S26 FE को सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पॉट किया गया है जहां स्मार्टफोन से जुड़ी डिटेल्स सामने आई हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई 5जी फोन की जानकारी हमें टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक्स के जरिये प्राप्त हुई है। इस वेबसाइट ने अपकमिंग सैमसंग फोन को GSMA database पर स्पॉट किया है। सर्टिफिकेशन में फोन का SM-S741B/DS मॉडल नंबर सामने आया है जिसके साथ Galaxy S26 FE नाम की भी पुष्टि हो गई है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस मोबाइल से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लिस्टिंग को देखते हुए माना जा सकता है कि आने वाले समय में जल्द ही Samsung Galaxy S26 FE 5G लॉन्च हो जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर इस लिस्टिंग में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन लीक्स की मानें तो स्मार्टफोन को Samsung Exynos 2600 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 2एनएम प्रोसेस पर बना डेका-कोर प्रोसेसर है जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। मार्केट में मौजूद Samsung Galaxy S26 और S26 Plus इसी चिपसेट पर काम करते हैं। यानी उम्मीद की जा सकती है कि Galaxy S26 FE में एस26 और एस26+ जैसी ही परफॉर्मेंस मिल सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 और एस26+ पर नज़र डालें तो बेस मॉडल में 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है और प्लस मॉडल 6.7-इंच की क्वॉडएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। दोनों में 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और विज़न बूस्टर वाले Dynamic AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल किया गया है। दोनों फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड One UI 8.5 पर काम करते हैं और इसमें Galaxy AI मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल 3x Telephoto लेंस लगा है। फ्रंट पर 12 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए Galaxy S26 में 4300mAh बैटरी और Galaxy S26+ में 4900mAh बैटरी लगी है। बेस मॉडल 25W और प्लस मॉडल 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra का जिक्र करें तो यह क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। स्मार्टफोन में 6.9-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले लगी है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और Vision booster का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 200MP + 50MP + 50MP + 10MP सेंसर और फ्रंट पर 12MP सेल्फी सेंसर लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग तकनीक मौजूद है।

Samsung Galaxy S26 Ultra Price
Rs. 130,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here