Samsung Galaxy S26+ / S26 Edge SGS लिस्टिंग में दिखा, मिल सकती है 45W चार्जिंग

Join Us icon

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल इस लाइनअप का एक नया मॉडल SGS सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया है। जिससे इसकी बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स सामने आ गई हैं। लिस्टिंग में Samsung के तीन मॉडल नंबर SM-S947B, SM-S947B/DS और SM-S947N का जिक्र है, जिन्हें कथित तौर पर Galaxy S26+ या Galaxy S26 Edge माना जा रहा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

SGS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के मुताबिक आगामी Samsung स्मार्टफोन 15V DC पर 3.0A और 10V DC पर 4.5A चार्जिंग को सपोर्ट करता है। जिससे साफ संकेत मिलता है कि फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा लिस्टिंग में 3.88V DC रेटिंग के साथ 4755mAh की लिथियम-आयन बैटरी की जानकारी भी सामने आई है। जो Galaxy S-सीरीज के लिहाज ग्राहकों को बढ़िया बैकअप दे सकती है।

डॉक्यूमेंट में प्रोडक्ट कैटेगरी को “Samsung Mobile Phone” के रूप में लिस्ट किया गया है और मैन्युफैक्चरर के तौर पर Samsung Electronics Co., Ltd. का नाम दिया गया है। यह सर्टिफिकेशन IEC 62368-1:2018 स्टैंडर्ड के तहत जारी किया गया है और इसे SGS Fimko Ltd, Finland द्वारा अप्रूव किया गया है। सर्टिफिकेट की डेट 23 दिसंबर 2025 बताई है, जिससे संकेत मिलता है कि Samsung इस डिवाइस पर काफी समय से काम कर रहा है।

SGS सर्टिफिकेशन में फोन के नाम की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मॉडल नंबर पैटर्न और बैटरी कैपेसिटी को देखते हुए माना जा रहा है कि यह अपकमिंग Galaxy S26+ या फिर नया Galaxy S26 Edge नाम से आ सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Galaxy S26 सीरीज में ये मॉडल भी पेश किया जा सकता है।

फिलहाल Samsung की ओर से Galaxy S26 सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन SGS सर्टिफिकेशन जैसी रेगुलेटरी लिस्टिंग से साफ है कि जल्द ही लॉन्च संभव हो सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में Galaxy S26+ या S26 Edge से जुड़ी और भी जानकारियां लीक होने की उम्मीद है।

बताते चलें कि लॉन्च करीब आने तक Galaxy S26 सीरीज के डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर से जुड़ी डिटेल्स भी सामने आ सकती हैं। 91मोबाइल्स पर आपको हम आगे भी अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here