
Samsung की आगामी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 को लेकर लगातार नए अपडेट मिल रहे हैं। इसी बीच नई रिपोर्ट में लॉन्च डेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि Samsung, Galaxy S26 सीरीज को 25 फरवरी को खास Unpacked इवेंट में लॉन्च कर सकता है। यह आयोजन अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में होने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लेटेस्ट लीक लॉन्च डेट की पुष्टि टिप्स्टर Evan Blass और Ice Universe ने की है। लीक के अनुसार, Galaxy S26 सीरीज लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद यानी मार्च की शुरुआत में फोंस स्टोर्स पर सेल भी हो सकते हैं।
The date of 25 February is 100% correct. You can take it to the bank. https://t.co/YYe7P85Nwv
— Evan Blass (@evleaks) January 6, 2026
यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो Galaxy S26 सीरीज अपने पिछले मॉडल Galaxy S25 के मुकाबले करीब एक महीने देरी से लॉन्च होगी। बता दें कि Galaxy S25 सीरीज को 22 जनवरी 2025 को पेश किया गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस देरी की एक बड़ी वजह Samsung का आखिरी समय में लिया गया फैसला है, जिसके तहत Galaxy S26 Edge को कैंसिल कर दिया गया है और उसकी जगह Galaxy S26+ को लाइनअप में शामिल किया जा सकता है।
लीक के अनुसार Samsung Galaxy S26 सीरीज में इस बार तीन मॉडल देखने को मिल सकते हैं। जिनमें Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं।
कीमत की बात करें तो कुछ मार्केट्स में इन फोंस की कीमत पिछले जेनरेशन के मुकाबले ज्यादा रखी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 की कीमत Galaxy S25 से करीब 3 से 6 हजार रुपये महंगी हो सकती है। हालांकि अमेरिका जैसे कुछ बड़े बाजारों में Samsung बेस प्राइस को बरकरार रख सकता है, जिससे वहां कीमत में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद कम ही बताई गई है।
स्पेसिफिकेशंस को लेकर भी पहले कुछ लीक सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 और S26+ में Samsung का नया हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। प्रोसेसर के तौर पर लाइनअप में लेटेस्ट Snapdragon फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है कुछ देशों में नया Exynos प्रोसेसर भी देखने को मिल सकता है।
कैमरा डिपार्टमेंट में Galaxy S26 सीरीज को बड़ा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है, जहां बेस मॉडल में भी बेहतर सेंसर और AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग दी जा सकती है। Galaxy S26 Ultra को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें और भी एडवांस्ड कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें हाई-रिजॉल्यूशन मेन कैमरा, पावरफुल टेलीफोटो लेंस और बेहतर जूम तकनीक शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा बैटरी और चार्जिंग स्पीड में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
फिलहाल आगामी Samsung Galaxy S26 सीरीज से जुड़ी सभी जानकारियां रिपोर्ट्स और लीक्स पर आधारित हैं। इसलिए ब्रांड की तरफ से जल्द ही टीजर, लॉन्च डेट या अन्य अपडेट मिलने की उम्मीद की जा सकती है। यदि आप भी इन फ्लैगशिप फोंस का इंतजार कर रहे हैं तो बस कुछ ही हफ्तों में आपको फोंस लेने का मौका मिल सकता है। हम आगे भी आपको इनका अपडेट देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।












