
Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप Galaxy S26 Series को अगले महीने के अंत तक लॉन्च कर सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जो Winfuture वेबसाइट पर शेयर की गई है। रिपोर्ट के अनुसार Galaxy S26 सीरीज के मॉडल्स की कीमत पूर्व में आई Galaxy S25 सीरीज के मुकाबले बढ़ सकती हैं। इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह बढ़ती कंपोनेंट कॉस्ट बताई जा रही है।
सबसे बड़ा बदलाव Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Samsung अपने टॉप-एंड फ्लैगशिप की शुरुआती कीमत को कम रख सकता है। Galaxy S26 Ultra के 256GB और 512GB वैरियंट की कीमत Galaxy S25 Ultra की तुलना में कम हो सकती है। जबकि 1TB वैरियंट की कीमत पिछले साल के बराबर ही रखी जा सकती है।
Samsung इस बार 128GB स्टोरेज वैरियंट को पूरी तरह से बंद कर सकता है। Galaxy S26 सीरीज में 256GB को ही बेस स्टोरेज मॉडल बनाया जा सकता है। स्वीडन में Galaxy S26 का 256GB वैरियंट 11,990 SEK (करीब 1,24,709 रुपये) में लिस्ट किया गया है। जो Galaxy S25 के समान स्टोरेज वैरियंट से लगभग €95 ज्यादा है। वहीं, 512GB मॉडल की कीमत 13,990 SEK (करीब 1,45,398 रुपये) बताई जा रही है। जो बेस वैरियंट से लगभग €190 ज्यादा है।
Galaxy S26+ की कीमत में थोड़ा अलग ट्रेंड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इसका 256GB वैरियंट 14,490 SEK (करीब 1,50,616 रुपये) में आ सकता है। जो Galaxy S25+ की कीमत के बराबर हो सकता है। हालांकि 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत बढ़कर 16,990 SEK (करीब 1,76,588 रुपये) हो सकती है, जो पिछले साल की तुलना में €230 से ज्यादा का इजाफा दिखा रहा है। इससे साफ है कि स्टोरेज अपग्रेड इस बार काफी महंगा पड़ सकता है।
सबसे चौंकाने वाला बदलाव Galaxy S26 Ultra में हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक 256GB मेमोरी वाले Galaxy S26 Ultra की कीमत 16,990 SEK (करीब 1,76,588 रुपये) हो सकती है, जो Galaxy S25 Ultra के मुकाबले कम है। इसका 512GB वैरियंट भी घटकर 18,990 SEK (करीब 1,97,376 रुपये) बताई जा रही है। वहीं, 1TB मॉडल की कीमत 22,490 SEK (करीब 2,33,744 रुपये) पर स्थिर रखी जा सकती है।
यह भी बताया जा रहा है कि Samsung इस बार प्री-ऑर्डर के दौरान मिलने वाले फ्री स्टोरेज अपग्रेड ऑफर्स को खत्म कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार मेमोरी कॉस्ट बढ़ने की वजह से कंपनी अब ऐसी प्रमोशन्स से दूरी बना सकती है। जिससे प्राइसिंग पर ज्यादा कंट्रोल बनाया जा सकता है।
खूबियों की बात करें तो Samsung Galaxy S26 सीरीज में बड़े बदलाव की उम्मीद कम ही है। Galaxy S26 में 6.3-इंच का M14 AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें अडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट लगाया जा सकता है। वहीं, Galaxy S26+ में 6.7-इंच का 2K AMOLED पैनल दिया जा सकता है। दोनों फोंस में IP68 रेटिंग, Gorilla Glass Victus 2, Qi2 वायरलेस चार्जिंग और कैमरा सेटअप Galaxy S25 सीरीज जैसा ही रहने की उम्मीद है। परफॉरमेंस के लिए Galaxy S26 सीरीज में मार्केट के हिसाब से Exynos 2600 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया जा सकता है।
अंत में लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung आने वाले 25 फरवरी 2026 को Galaxy S26 सीरीज लॉन्च कर सकता है। हालांकि असल जानकारी के लिए हमे ब्रांड के ऐलान का इंतजार करना होगा। यदि आप भी आने वाले महीने में तगड़े सैमसंग फ्लैगशिप डिवाइस लेने की इच्छा रखते हैं तो आगामी Galaxy S26 सीरीज का वेट कर सकते हैं। हम आगे भी आपको इससे जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।














