लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ की पूरी जानकारी आई सामने, देखें फुल स्पेसिफिकेशन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/02/Samsung-Galaxy-S9-Leak.jpg

पिछले कई माह से सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के बारे खबरें आ रही हैं। जानकारी के अनुसार मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 से एक दिन पहले सैमसंग बार्सिलोना में एक इवेंट का आयोजन कर रही है और इसी दौरान इन दोनों फोन को लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने इनवाइट भी शेयर कर दिया है। हालांकि कंपनी ने अब तक स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन रह-रह कर इन फोंस के बारे में अब तक कई लीक आ चुके हैं। वहीं आज एक और लीक सामने आई है जिसमें फोन के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया गया है। इतना ही नहीं फोन के सभी मॉडल और कलर वेरियंट की भी जानकारी विस्तार से दी गई है।

विनफ्यूचर वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस9 में इनफिनिटी डिसप्ले होगा और पुराने फोन एस8 की अपेक्षा बेज़ल और कम हो जाएंगे। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। हालांकि इस बार फिंगरप्रिंट स्कैनर कैमरे नीचे दिया जाएगा। वहीं गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस के कैमरे में भी अंतर देखने को मिलेगा। एस9 को सिंगल कैमरा फीचर के साथ पेश किया जाएगा। जबकि गैलेक्सी एस9 प्लस डुअल कैमरे से लैस होगा। वहीं इन फोंस में भी आईरिस स्कैनर होंगे। हालांकि पहले भी आइरिस स्कैनर दिए गए थे लेकिन इस बार ज्यादा बेहतर होने की बात कही गई है। नोकिया 3 के बार नोकिया 4 की है तैयारी, कम बजट में होगा ताकतवर प्रोसेसर

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी एस9 में आपको 5.8-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है जब​कि गैलेक्सी एस9+ को 6.2-इंच की स्क्रीन से लैस किया जा सकता है। दोनों फोन में 1,440 x 2,960 पिक्सल रेजल्यूशन वाला डिसप्ले होगा। इसके साथ ही आईपी68 सर्टिफाइड भी होंगे जो इन्हे पानी व धूल अवरोधक होने का भरोसाद देते हैं। जानकारी के अनुसार ये फोन क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और सैमसंग के ही एक्सनोस 9810 चिपसेट पर उपलब्ध होंगे। सैमसंग गैलेक्सी जे4 (2018) लॉन्च से पहले आया सामनें, एंडरॉयड ओरियो से होगा लैस

सैमसंग गैलेकसी एस9 में आपको 4जीबी रैम देखने को मिल सकता है जबकि गैलेक्सी एस9+ को 6जीबी रैम से लैस किया जा सकता है। वहीं फोन में 400जीबी तक का एक्सपेंडेबल मैमोरी देखने को मिल सकता है।

दोनों फोन में आपको 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है जिसे कंपनी एफ/1.7 अपर्चर के साथ पेश कर सकती है। वहीं रियर कैमरे की बात की जाए तो सैमसंग गैलेकसी एस9 में आपको 12—मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता ​है जबकि गैलेक्सी एस9+ को 12-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे साथ लॉन्च किया जा सकता है। इनमें एक लेंस एफ/1.5 अपर्चर वाला होगा जबकि दूसरा एफ/2.4 अपर्चर के साथ हो सकता है।

जो नई जानकारी आई है उसके अनुसार कंपनी इन फोंस को सिंगल सिम और डुअल सिम वेरियंट में लॉन्च कर सकती है। हालां​कि उम्मीद है भारत में डुअल सिम वेरियंट ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। गैलेक्सी एस8 और नोट 8 की तरह इन फोंस में भी यूएसबी टाइप सी दिया जाएगा। 25 फरवरी को ये फोन लॉन्च होंगे और 8 मार्च से सेल के लिए जा सकते हैं।