गिरने पर भी नहीं आएगी खरोंच, सैमसंग ने लॉन्च किया 8-इंच डिसप्ले और 4,450एमएएच बैटरी वाला गैलेक्सी टैब एक्टिव2

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/02/samsung-galaxy-tab-active2.jpg

भारत में अपना प्रोडक्ट पॉर्टफोलियो बढ़ाते हुए सैमसंग इंडिया ने कल एक नया डिवाईस भारतीय बाजार में उतारा है। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी टैब एक्टिव2 भारत में लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट डिवाईस न सिर्फ दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है बल्कि कंपनी ने इसे मिलिट्री ग्रेड अल्टा-ड्यूरेबलिटी से बेहद मजबूत भी बनाया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एक्टिव2 को देश में 50,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो मार्च महीने के दूसरे सप्ताह से इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एक्टिव2 डिजाईन

सैमसंग का यह टैबलेट एमआईएल-एसटीडी-810जी सर्टिफाइड है। सीधे शब्दों में बताए तो यह सर्टिफिकेट किसी भी स्मार्टफोन या टैबलेट की मजबूती को दर्शाता है। सैमसंग का यह टैबलेट भी बेहद पावरफुल बिल्ड क्वॉलिटी पर बना है। फर्श पर गिरने या किसी टफ चीज से टकराने पर भी इस टैबलेट पर कोई खरोंच नहीं आएगी। वहीं धूल व धूप के साथ पानी में भी यह ​टैबलेट सुरक्षित रहेगा। कंपनी के दावे के अनुसार यह टैबलेट आधे घंटे तक 1.5मीटर पानी के अंदर रह सकता है। वहीं माइनेस 20 ​डिग्री की ठंड से लेकर 71 डिग्री की गर्मी तक को यह टैबलेट आसानी से झेल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एक्टिव2 स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग का यह टैबलेट 8-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस डिवाईस को 3जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी टैब एक्टिव3 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई से लैस हो जो कंपनी के ही एक्सनॉस 7870 चिपसेट पर रन करता है।

8जीबी रैम और 68-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा हुआवई पी30, सैमसंग गैलेक्सी एस10 को देगा टक्कर

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी टैब एक्टिव2 के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह टैबलेट 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। 4जी सपोर्ट व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस टैबलेट में 4,450एमएएच की बैटरी दी गई है। आपको बता दें कि इस डिवाईस के फ्रंट पैनल पर होम तथा नेविगेशन बटन भी दिए गए हैं।