
Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) टैबलेट जल्द ही इंडियन मार्केट में एंट्री करने वाला है। सैमसंग का यह टैबलेट यूरोपीय देशों में पहले ही लॉन्च हो चुका है। अब सैमसंग Galaxy Tab S6 Lite (2022) को भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। Samsung का यह टैबलेट साल 2020 में लॉन्च हुआ Galaxy Tab S6 Lite का अपग्रेड वर्जन है। सैमसंग का लेटेस्ट Tab S6 Lite (2022) को लेटेस्ट मिड रेंज Qualcomm chipset, S Pen सपोर्ट, AKG-ट्यून स्पीक के साथ Dolby Atmos सपोर्ट और 3.5mm जैक के साथ पेश किया गया है।
Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) सपोर्ट पेज लाइव
Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) टैबलेट का सपोर्ट पेज मॉडल नंबर SM-P613 के साथ सैमसंग की इंडिया वेबसाइट पर लाइव हो गया है। सपोर्ट पेज से हिंट मिलता है कि सैमसंग का यह टैबलेट जल्द ही इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकता है। सैमसंग आने वाले कुछ दिनों के अंदर इस टैबलेट के लॉन्च का ऐलान कर सकता है।
Galaxy Tab S6 Lite (2022): स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) टैब में क्वालकॉम का Snapdragon 720G चिपसेट दिया गया है। सैमसंग का यह टैबलेट 4GB की RAM के साथ पेश किया जाएगा। इस टैब में स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB स्टोरेज दिया जा सकता है।
सैमसंग के इस टैबलेट में 10.4-इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 2,000 x 1,200 पिक्सल है। सैमसंग Galaxy Tab S6 Lite (2022) टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2022) टैब में 7,040mAh की बैटरी और 15W Type-C चार्चिंग पोर्ट दिया गया है। सैमसंग का यह टैबलेट Android 12 पर रन करता है। कीमत की बात करें तो सैमसंग का यह टैब यूरोप में 399 यूरो (करीब 32,000 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन



















