
सैमसंग कंपनी स्मार्टफोन बाजार में पूरी तरह से छाई हुई है। कंपनी अपनी बिल्कुल नई ‘गैलेक्सी एम’ स्मार्टफोन सीरीज़ बाजार में ला चुकी है। वहीं सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज़ को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। इन सब खबरों के बीच अब सैमसंग ने नए टैबलेट डिवाईस की जानकारी भी सामने आ गई है। सैमसंग अपने नए टैबलेट डिवाईस पर काम कर रहा है जो गैलेक्सी व्यू 2 नाम के साथ बाजार में कदम रखेगा। सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 को बेंचमार्किंग साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है।
ड्यू ड्रॉप डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ हुआवई वाई6 प्रो स्मार्टफोन, जानें क्या है खासियत
सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है। इस साइट पर नए टैबलेट को एसएम-टी927ए मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग 25 जनवरी की है जिसमें गैलेक्सी व्यू 2 की मौजूदगी दर्ज करने के साथ ही इस टैबलेट डिवाईस की अहम स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि सैमसंग ने तीन साल पहले गैलेक्सी व्यू टैबलेट लॉन्च किया था और गैलेक्सी व्यू 2 इसी टैब का नया वर्ज़न होगा।
गैलेक्सी व्यू 2 में 17.5-इंच की बड़ी डिसप्ले दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि तीन साल पहले सैमसंग इस टैबलेट के पहले वर्ज़न को 18.4-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया था। गैलैक्सी व्यू 2 को गीकबेंच पर एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित बताया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि सैमसंग का यह टैबलेट एंडरॉयड 9 पाई के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गैलेक्सी व्यू 2 में 3जीबी की रैम दिए जाने की बात गीकबेंच पर कही गई है।
4,400एमएएच बैटरी, 128जीबी मैमोरी और एंडरॉयड पाई के साथ लॉन्च होगा सोनी एक्सपीरिया एक्सजे़ड4
गीकबेंच के अनुसार सैमसंग की ओर से गैलेक्सी व्यू 2 को कंपनी के ही एक्सनॉस 7885 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इस वेबसाइट पर गैलेक्सी व्यू 2 को सिंगल-कोर में जहां 1200 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 3987 स्कोर प्राप्त हुआ है। सैमसंग गैलेक्सी व्यू 2 की इस लिस्टिंग ने यह साफ कर दिया है कि सैमसंग जल्द ही अपने नए टैबलेट डिवाईस को टेक मंच पर पेश करेगी। इंडिया में यह स्मार्ट डिवाईस लॉन्च होगा या नहीं इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।






















