Samsung Galaxy Z Flip6 जानें Flip5 से कितना है एडवांस, पढ़ें दोनों का कंपैरिजन

Join Us icon

मुड़ने वाला मोबाइल Samsung Galaxy Z Flip6 इंडिया में लॉन्च हो गया है। स्टा​इलिश लुक, शानदार फीचर्स तथा शक्तिशाली स्पेसिफिकेशन्स वाले इस फोल्डेबल फोन की कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू होती है। गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप6 के मार्केट में आने के बाद चर्चा हो रहा है कि यह नया स्मार्टफोन पिछले साल पेश किए गए Galaxy Z Flip5 के कितना एडवांस है। नए गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप6 में यूजर्स को क्या कुछ नया मिलेगा तथा पुराने गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप5 से यह कितना अपग्रेड हुआ है, यही जानने के लिए हमने इन दोनों मोबाइल्स की स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

Samsung Galaxy Z Flip6 प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 6 5जी फोन इंडिया में 12जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकेगा। फोन के 12जीबी+256जीबी मॉडल का प्राइस 109,999 रुपये तथा 12जीबी+512जीबी वेरिएंट का रेट 121,999 रुपये है।

Samsung Galaxy Z Flip5 प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप5 को 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल के 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट है। वहीं 8जीबी रैम व 512जीबी मैमोरी वाला Flip5 1,09,999 रुपये में सेल के​ लिए उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सSamsung Galaxy Z Flip6Samsung Galaxy Z Flip5
मेन डिस्प्ले6.7″ एफएचडी+ 120हर्ट्ज़ डायनामिक एमोलेड 2एक्स6.7″ एफएचडी+ 120हर्ट्ज़ डायनामिक एमोलेड 2एक्स
कवर स्क्रीन3.4″ 60हर्ट्ज़ सुपर एमोलेड3.4″ 60हर्ट्ज़ सुपर एमोलेड
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2
मैमोरी12जीबी रैम + 512जीबी मैमोरी8जीबी रैम + 512जीबी मैमोरी
ओएसएंड्रॉयड 14 + वनयूआई 6.1.1एंड्रॉयड 14 + वनयूआई 5
बैक कैमरा50एमपी वाइड-एंगल ओआईएस + 12एमपी अल्ट्रा-वाइड12एमपी वाइड-एंगल ओआईएस + 12एमपी अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा10एमपी सेल्फी कैमरा10एमपी सेल्फी कैमरा
बैटरी4,000एमएएच बैटरी3,700एमएएच बैटरी
चार्जिंग25वॉट वायर्ड + वायरलेस फास्ट चार्जिंग25वॉट वायर्ड + वायरलेस फास्ट चार्जिंग

डिस्प्ले

मेन स्क्रीन

ये दोनों मोबाइल 22:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बने हैं जो 2640 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ प्राइमरी डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। यह Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनी राउंड कॉर्नर स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। कपंनी ने इसे Infinity Flex Display का नाम दिया है। Flip6 जहां 2600nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है वहीं Flip5 में 1750nits मिलती है।

कवर स्क्रीन

Samsung ​Galaxy Z Flip6 और Flip5 की कवर स्क्रीन यानी सेकेंडरी डिस्प्ले भी समान है। ये दोनों मुड़ने वाले मोबाइल 720 x 748 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 3.4-इंच स्क्रीन सपोर्ट करते हैं जो Super AMOLED पैनल पर बनी है तथा 60Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

कितना एडवांस : डिस्प्ले के मामले गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप6 और फ्लिप5 स्मार्टफोन एक जैसे हैं। मेन डिस्प्ले तथा कवर स्क्रीन दोनों में कंपनी ने कुछ नया नहीं किया है। स्क्रीन साइज़ और रेजोल्यूशन पहले जैसी ही है तथा Flip6 का डिस्प्ले पैनल भी Flip5 जैसा ही है।

प्रोसेसर

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 6 एंड्रॉयड 14 आधारित One UI 6.1.1 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया जो 3.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप5 5जी को एंड्रॉयड 13 आधारित वनयूआई 5.1.1 पर लॉन्च किया गया था। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया था। यह भी 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.36गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड से रन कर सकता है।

कितना एडवांस : Samsung ने नए फ्लिप फोन को लेटेस्ट स्नैपड्रैगन फ्लैगशिप प्रोसेसर पर लॉन्च किया है जो Flip5 में मौजूद चिपेसट की एडवांस जेनरेशन है। यानी ​Flip6 की प्रोसेसिंग परफॉर्मेंस फ्लिप5 से ज्यादा फास्ट मिलेगी। नीचे लगी टेबल में आप दोनों क्वालकॉम प्रोसेसर का परफॉर्मेंस व बेंचमार्क रिजल्ट देख सकते हैं।

BenchmarksQualcomm Snapdragon Gen 3Qualcomm Snapdragon Gen 2
एनूटूट फुल स्कोर20690951537494
एनटूटू सीपीयू स्कोर462949393966
एनटूटू जीपीयू स्कोर858699615569
एनटूटू मैमोरी स्कोर412582277453
एनटूटू यूएक्स स्कोर334865250506
गीकबेंच सिंगल-कोर21931991
गीकबेंच म​ल्टी-कोर73045299

सोर्स : क्वालकॉम

रैम मैमोरी

Samsung Galaxy Z Flip6 इंडिया में 12GB RAM पर लॉन्च किया गया है। फोन का बेस मॉडल 12जीबी रैम के साथ 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है। तथा बड़े वेरिएंट में 12जीबी रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Samsung ​Galaxy Z Flip5 को भारतीय बाजार में 8GB RAM पर लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन भी दो स्टोरेज में सेल के लिए उपलब्ध है जिनमें 256GB और 512GB इंटरनल मैमोरी मौजूद है।

कितना एडवांस : सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप6 को 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जब्कि गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप5 स्मार्टफोन 8जीबी रैम के साथ आया था। यहां भी अंतर साफ है कि सैमसंग ने अपने यूजर्स को फास्ट परफॉर्मेंस प्रदान करने की कोशिश की है। बड़ी रैम के चलते मल्टीटास्किंग फास्ट और स्मूथ हो जाएगी।

फोटोग्राफी

बैक कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Samsung ​Galaxy Z Flip6 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 1.0μm 50MP Wide-angle OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 12MP Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसमें 10x Digital Zoom के साथ 2x ​Optical Zoom भी मिलता है।

Samsung ​Galaxy Z Flip5 भी डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ था। इसके बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12MP Ultra-Wide सेंसर तथा एफ/1.8 अपर्चर वाला 12MP Wide-angle लेंस मौजूद है। इस फोन में भी ओआईएस तथा डुअल पिक्सल एएफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह मोबाइल सिर्फ 10x Digital Zoom सपोर्ट करता है।

फ्रंट कैमरा

सेल्फी खींचने, वीडियो कॉलिंग करने तथा रील्स बनाने के लिए Samsung ​Galaxy Z Flip 6 10MP Selfie Camera सपोर्ट करता है। यह 1.22μm Pixel साइज़ सेंसर है जो 85˚ FOV सपोर्ट करता है तथा एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस कैमरा लेंस का पिक्सल साईज 1.22μm तथा फोन का फ्रंट कैमरा 85˚FOV (फील्ड ऑफ व्यू) प्रदान करता है।

कितना एडवांस : सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप6 और फ्लिप5 का फ्रंट कैमरा लगभग एक जैसा है लेकिन बात ​बैक कैमरा की आती है तो नया ​Galaxy Z Flip 6 फोन पुराने ​Flip 5 से काफी एडवांस है। कंपनी ने न सिर्फ बड़े सेंसर्स का इस्तेमाल किया है बल्कि साथ ही कैमरा लेंस की अपर्चर पावर भी बेहतर हुई है। यानी इस बार यह मुड़ने वाला मोबाइल फोटोग्राफी में भी कहर ढाएगा।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप6 5जी फोन में 4,000mAh Battery दी गई है। वहीं गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप5 3,700mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ था। ये दोनों ही डुअल सेल बैटरी हैं। वहीं चार्जिंग टेक्नोलॉजी की बात करें तो ये दोनों स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंग तथा फास्ट वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं। Flip5 लॉन्च के समय भी कंपनी ने दावा किया था कि यह बैटरी को 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है। यही चार्जिंग स्पीड Flip6 में भी दी जा रही है।

कितना एडवांस : बैटरी के मामले में बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन कुछ फीसदी बदलाव देखने को मिला है। सैमसंग ने बैटरी पावर को हल्का सा बढ़ाया है। बैटरी बड़ी तो है परंतु बैकअप के कितना अंतर मिलेगा, यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लिहाजा इसे कोई खास या बड़ी अपग्रेड नहीं कहा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here