Samsung ला रही सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन, Galaxy Z Flip Lite नाम से कर सकता है एंट्री

Join Us icon

साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग के फोल्डेबल फोन्स को मिलने वाले अच्छे रिस्पॉन्स के कारण अब कंपनी कम कीमत में फोल्डेबल फोन लाने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट सामने आई है कि Samsung Galaxy Z Flip Lite नाम के स्मार्टफोन को अगले साल फोल्डेबल डिसप्ले के साथ किफायती कीमत के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung एक नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका नाम Galaxy Z Flip Lit हो सकता है। जैसे कि मोनिकर से समझ आता है कि यह Galaxy Z Flip जैसे ही फोर्म फैक्टर के साथ आ सकता है। हालांकि, सैमसंग ने गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप लाइट स्मार्टफोन के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

दरअसल, एनालिस्ट Ross Young के ट्वीट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip Lite स्मार्टफोन अल्ट्रा-थीन ग्लास (UTG) के साथ पेश किया जा सकता है जो कि फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Flip की तुलना में अधिक सस्ता होगा। वहीं, SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग कम यूटीजी प्रोडक्शन लागत के साथ सस्ते फोल्डेबल ग्लास पर काम कर रही है। यह कथित गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप लाइट अगले साल दस्तक दे सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung से पहले इस कंपनी ने लॉन्च किया M12 स्मार्टफोन, 6GB RAM के साथ है 5,100mAh बैटरी और 48MP कैमरा

samsung-galaxy-z-flip

Samsung Galaxy Z Flip के स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Samsung Galanxy Z Flip की स्पेसिफिकेशन्स की इसमें प्राइमरी फोल्डेबल डिसप्ले 6.7-इंच है। इसके अलावा इस फोन में इनफिनिटी फ्लेक्स डिसप्ले दिया गया है। जो कि बाहर की ओर 1.1-इंच सुपर एमोलेड डिसप्ले है। डिवाइस में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो कि क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज़ के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।

वहीं, फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। इसके अलावा ज़ेड फ्लिप की इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी की है। इसके अलावा फोटोग्राफी की बात करें सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। इसके अलावा फ्रंट पैनल पर Samsung Galaxy Z Flip में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Samsung का पावरफुल Galaxy S21 Plus वेबसाइट पर लिस्ट, स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट और 8 जीबी रैम का हुआ खुलासा

Photo Source: express.co.uk
Photo Source: express.co.uk

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस (ए-जीपीएस) शामिल हैं। डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

सोर्स: 1, 2

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here