Samsung Galaxy Z Fold3 और Z Flip3 के डिजाइन हुए लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Join Us icon

Samsung इन दिनों अपने नेक्स्ट जेनेरेशन फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन Samsung Galaxy Z Fold3 और Galaxy Z Flip3 के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Samsung Galaxy Z Fold3 के बारे में लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि यह स्मार्टफ़ोन अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। लेकिन, लॉन्च से ठीक पहले टिपस्टर इवान ब्लास ने सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के रेंडर पेश किए हैं। Samsung Galaxy Z Fold3 और Galaxy Z Flip3 के ये रेंडर काफ़ी हद तक ऑफिशियल लग रहे हैं। इस रेंडर में सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन के बारे में जानकारी मिलती है।

Samsung Galaxy Z Fold3 और Galaxy Z Flip3 डिजाइन

इवान ब्लास ने ट्विटर पर दो फोटो शेयर किए हैं। इन्हें देखकर लग रहा है कि Samsung Galaxy Z Fold3 और Galaxy Z Flip3 के ऑफिशियल रेंडर हैं। Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन के ऑफिशियल रेंडर को देख कर पता चलता है कि इसमें अंडर डिस्प्ले कैमरा नहीं बल्कि पंच होल कटआउट दिया जाएगा। सैमसंग के इस स्मार्टफोन का डिजाइन काफी हद तक पिछले साल लॉन्च किए Galaxy Z Fold2 की तरह होगा।

सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी स्पेशल S Pen ऑफर कर सकती है। इसके साथ ही इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर काफी हद तक Galaxy S21 Ultra या Galaxy S21/S21+ जैसा हो सकता है। इन तीनों में से कोई भी कैमरा सेंसर पेरिस्कोप लेंस नहीं लग रहा है। ऐसे में हमारा मानना है कि कैमरा सेंसर भी पिछले साल लॉन्च किए Fold2 की तरह हो सकता है, जिनें वाइड, अल्ट्रावाइड और 2/3x टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। यह भी पढ़ें : 120W वॉट सुपरफास्ट चार्जिेंग के साथ आ रहा Mi Mix 4, मिनटों में फोन होगा फुल चार्ज

इस रेंडर को देखने से पता चल रहा है कि फोल्ड होने पर यह फोन पिछले साल लॉन्च किए फोन के मुकाबले पतला हो सकता है। लेकिन, फोटो के एंगल से स्क्रीन गैप के बारे में जानकारी नहीं मिलती है। इस फोटो में Fold3 के साथ Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन भी दिखाई दे रहा है। इस रेंडर से सैमसंग के अपकमिंग फ्लिप स्मार्टफोन का नाम कंफर्म होता है कि ये Flip3 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : फिर बढ़ा Redmi Note 10 का प्राइस, क्या है Xiaomi की योजना सस्ता लॉन्च करो महंगा बेचो?

यह छोटा फोल्डेबल फोन डुअल टोन डिजाइन और डुअल कैमरा सिस्टम के साथ पहले से बड़ी आउटर डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन में मैटल फ्रेम और ग्लास टॉप के साथ पेस किया जा सकता है। Galaxy Z Fold3 और Galaxy Z Flip3 दोनों स्मार्टफोन Samsung के अगले Unpacked इवेंट में पेश किये जा सकते हैं जो अगस्त में आयोजित हो सकता है।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन JioPhone Next

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here