Samsung बना रहा है ऐसा अनूठा स्मार्टफोन जिसका कैमरा लेंस हो सकेगा अलग, सामने आया पेटेंट

Join Us icon

Xiaomi, Realme और Vivo के बाद, Samsung एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर काम कर रहा है जिसमें रिप्लेसेबल लेंस असेंबली दी जा सकती है। हाल ही में WIPO (वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन) की वेबसाइट पर Samsung का एक नया पेटेंट (WO/2025/084594) सामने आया है, जो स्मार्टफोन में रिप्लेसेबल लेंस असेंबली और कई इनोवेटिव कंपोनेंट्स को दर्शाता है।

Samsung का मॉड्यूलर फोन: क्या-क्या होगा खास?

यह नया डिजाइन दिखाता है कि स्मार्टफोन का कैमरा सिर्फ इन-बिल्ट यूनिट नहीं होगा, बल्कि यूजर उसे अपनी जरूरत के मुताबिक बदल भी सकेंगे। यानी यह बिल्कुल DSLR की तरह बन सकेगा।

पेटेंट में शामिल प्रमुख कंपोनेंट्स:

  • डिवाइस हाउसिंग – यानी स्मार्टफोन का बाहरी ढांचा जिसमें सभी यूनिट्स फिट होती हैं।
  • रिप्लेसेबल लेंस असेंबली – यूजर अलग-अलग लेंस (वाइड एंगल, टेलीफोटो, मैक्रो आदि) जोड़ सकते हैं।
  • इमेज सेंसर – जो लेंस से आने वाली इमेज को कैप्चर करता है।

मोटर/एक्चुएटर – जो लेंस या सेंसर को दो दिशाओं में हिलाता है:

  • पहली ऑप्टिकल ऐक्सिस (आगे-पीछे) – जूम या फोकस के लिए।
  • ऊपर-नीचे – स्टेबलाइजेशन या अलाइन्मेंट के लिए।
  • पेटेंट के अनुसार, यह लेंस असेंबली फोन से अटैच तो होगी लेकिन अलग करने योग्य होगी।
  • यह डिजाइन third-party सॉल्यूशन्स (जैसे Moment Lens) से अलग है, क्योंकि इसमें लेंस सिस्टम डिवाइस के ही ढांचे में शामिल है।

कैसे काम करेगा यह सिस्टम?

Samsung का यह मॉड्यूलर सिस्टम कुछ बेहद स्मार्ट तरीकों से काम करेगा:

  • फोन में लगे एक्चुएटर autofocus और स्टेबलाइजेशन के लिए लेंस या सेंसर को हिलाने का काम करेगा। ये actuator फोन की बाहरी बॉडी में होंगे, न कि लेंस में, जिससे जगह बचेगी और डिजाइन कॉम्प्लेक्सिटी कम होगी।
  • एक रोटेटिंग रिंग भी हो सकती है, जिसका इस्तेमाल जूम इन/आउट के लिए किया जा सकता है।

लेंस को पहचानने के लिए फोन कई तरीके अपना सकता है:

  • लेंस में लगे मैगनेट को डिटेक्ट करना।
  • RFID टैग को डिवाइस की एंटीना से पढ़ना।
  • रिफ्लेक्टर या रेसिस्टर से लेंस की पहचान करना।
  • लेंस की पहचान के बाद, डिवाइस का प्रोसेसर खुद-ब-खुद जरूरी कैमरा सेटिंग्स (जैसे F-number, पोजिशन आदि) को एडजस्ट कर देगा।

सिर्फ कैमरा ही नहीं, और भी जोड़ सकेंगे एक्सेसरीज

इस आगामी पेशकश में सिर्फ लेंस ही नहीं, बल्कि अन्य रिप्लेसेबल एक्सेसरी असेंबली भी लगाई जा सकेंगी। जैसे:

  • अतिरिक्त डिस्प्ले
  • फ्लैश मॉड्यूल
  • अतिरिक्त बैटरी
  • फैन या कूलिंग यूनिट
  • कंपास या स्मार्टवॉच यूनिट तक!

यह सब अभी कॉन्सेप्ट स्टेज में है और Samsung की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह साफ है कि कंपनी स्मार्टफोन फोटोग्राफी को पूरी तरह नया रूप देने की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here