Samsung के फ्लिप फोन में अब फ्रेम पर भी दिखेगा डिस्प्ले, जानें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/samsung-patent-flip-phone-curved-display.jpg
Highlights

जब बात फ्लेक्सिबल डिस्प्ले वाले डिवाइस में नए फीचर्स और फंक्शंस जोड़ने की होती है, तो Samsung इनोवेशन के मामले में सबसे आगे नजर आता है। उदाहरण के तौर पर कुछ हफ्ते पहले ही 91mobiles ने एक ऐसा Samsung पेटेंट देखा था जिसमें फ्लेक्सिबल डिस्प्ले मोड वाला वेयरेबल डिवाइस दिखाया गया था। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने एक फ्लिप स्मार्टफोन के किनारे (एज) पर डिस्प्ले इंटरफेस के लिए भी पेटेंट फाइल किया है, जो भविष्य के फोल्डेबल फोंस में अधिक यूटिलिटी फीचर्स जोड़ने की दिशा में एक और कदम हो सकता है। आइए इस पेटेंट पर विस्तार से नजर डालते हैं।

सैमसंग ने फ्लिप स्मार्टफोन के किनारे पर डिस्प्ले इंटरफेस के लिए पेटेंट कराया

Samsung इस पेटेंटेड डिस्प्ले इंटरफेस को अपने किसी भविष्य के स्मार्टफोन में लागू करेगा या नहीं, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। इस बीच, एक अन्य खबर के मुताबिक Samsung अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 9 जुलाई को आयोजित कर रहा है, जहां कंपनी अगली पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोंस लॉन्च कर सकती है जिनमें Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और फोल्डेबल लाइनअप में एक नया एडिशन Galaxy Z Flip 7 FE भी शामिल हैं।