बिल्कुल अलग डिजाइन और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आया Samsung W21 5G , जानें खासियत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/11/Samsung-W21-5G.jpg

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung ने अपने एक और फोल्डेबल फोन W21 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने चीन की मार्केट में पेश किया है। डिजाइन के मामले में यह Samsung Galaxy Z Fold 2 से थोड़ा अलग है। हालांकि, स्मार्टफोन का ओवरऑल डिज़ाइन काफी हद तक Galaxy Z Fold 2 जैसा है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव जरूर किए गए हैं। फिलहाल, सैमसंग डब्ल्यू21 5जी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अगर बात करें सैमसंग डेब्ल्यू21 5जी फोन की तो इसमें ‘Galaxy’ की ब्रांडिंग मौजूद नहीं है और यह फोन सिंगल कलर ऑप्शन पेश किया गया है। इसके अलावा, फोन के बैक पैनल पर दी गई वर्टिकल लाइनों का डिज़ाइन भी इस फोन गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 से अलग बनाता है। आइए आगे फोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note20 FE जल्द करेगा एंट्री, ऑफिशियल साइट पर हुआ लिस्ट

स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग डब्ल्यू21 5जी में 7.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,768×2,208 पिक्सल) फोल्डेबल, डायनामिक एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिसप्ले दिया गया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं, फोन को फोल्ड करने पर इसमें 816×2,260 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.2-इंच सुपर एमोलेड इनफिनिटी फ्लैक्स डिसप्ले दिया गया है। ताकत देने के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट है। साथ ही इसमें 12 जीबी LPDDR5 रैम और 512 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung W21 5G फोन में गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 की तरह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल सेंसर और एफ/2.4 टेलीफोटो लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें f/2.2 लेंस वाला 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: इंडिया आ रहा है किफायती Samsung Galaxy M02, जानें हर डीटेल

वहीं, कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी सेंसर मौजूद है। साथ ही स्मार्टफोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसमें 25 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 11 वॉट वायरलेस चार्जिंग की पावर है।

कीमत

सैमसंग डब्ल्यू21 5जी के 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 19,999 (लगभग 2.23 लाख रूपये) है। Samsung W21 5G सिंगल गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है, जिसकी प्री-बुकिंग चीन में शुरू की जा चुकी है।