ऐसा होगा Samsung का फर्स्ट पॉप-अप कैमरे वाला फोन, तस्वीरें आईं सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/04/Samsung-Pop-up.jpg

सैमसंग काफी समय से नए डिजाइन के साथ अपने नए स्मार्टफोन्स को पेश कर रही है। वहीं, पिछले साल कंपनी ने Galaxy A80 को स्लाइडर मैकेनिजम के साथ रोटेटिंग कैमरे के साथ पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ज्यादा स्क्रीन स्पेस देने के पंचहोल कैमरा के बाद पॉप-अप कैमरा वाले फोन को लाने की योजना बना ही है।

फिलहाल मार्केट में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल के साथ कई ब्रैंड्स के फोन्स मार्केट में मौजूद है। वहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि Samsung पहली बार पॉप-अप कैमरे वाले स्मार्टफोन को पेश करने वाला है। इससे पहले कंपनी ने किसी भी फोन में पॉप-अप कैमरे को पेश नहीं किया है।

दरअसल, फेमस लीक्स्टर @OnLeaks के अनुसार सैमसंग पॉप-अप कैमरे वाला नया फोन लाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने Pigtou के साथ पार्टनरशिप भी की है। हालांकि, अभी नए फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। साथ ही फोन के डिजाइन की जानकारी के साथ सामने आया है कि फोन अफोर्रेडेबल कैटगरी में पेश किया जाएगा।

लीक के अनुसार फोन में 6.5-इंच डिसप्ले दिया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के रियर में मौजूद दिया जाएगा। इतना ही नहीं फोन के बॉटम में यूएसबी टाइप सी पोर्ट होगा।


Samsung Galaxy A21s

Samsung Galaxy A21s में 6.55-इंच HD+ IPS डिसप्ले होगा, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल होगा। वहीं, डिवाइस में 3GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से स्टोरेज को बढ़ाने का ऑप्शन होगा।

फोटोग्राफी की बात करें तो गैलेक्सी A21s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल सेंसर औ 2-मेगापिक्सल सेंसर होगा। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वहीं, डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा Galaxy A21s में FS स्कैनर, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, एनएफसी कनेक्टिविटी, डुअल सिम, 3.5mm हैडफोन जैक और ब्लूटूथ 5.0 उपलब्ध होगा। कंपनी फोन को Black, Blue और White कलर वेरिएंट में पेश कर सकती है।