Swami Vivekanand Yuva Sashaktikaran Scheme: UP free smartphone yojana में मिलेंगे 25 लाख mobile

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/02/UP-free-smartphone-yojana.jpg

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को फ्री में स्मार्टफोन और टैबलेट देने के लिए स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना (Swami Vivekanand Yuva Sashaktikaran Scheme) चला रही है। इस योजना के तहत राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जा रहे हैं। बता दें कि सरकार की तरफ से 25 लाख युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने के लिए 3600 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। प्रदेश के स्टूडेंट्स को डिजिटल एजुकेशन से जोड़ने के लिए इस योजना की शुरुआत की है और योजना का संचालन अगले 5 सालों तक किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं क्या है यूपी फ्री स्मार्टफोन योजना (UP Free Smartphone Yojana)?, कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है आदि:

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2024

योजना का नाम Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana
योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
लाभार्थी राज्य के युवा छात्र-छात्राएं
उद्देश्य मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए युवाओं को सशक्त बनाना
आधिकारिक वेबसाइट https://digishakti.up.gov.in/

Swami Vivekanand Yuva Sashaktikaran Yojana क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डिजि शक्ति योजना के तहत स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के हायर एजुकेशन के स्टूडेंट्स को फ्री में मोबाइल और टैबलेट दिए जाते हैं। इसका लाभ ग्रेजुएट, पोस्टग्रुएट, तकनीकी, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल नर्सिंग आदि के स्टूडेंट्स उठा सकते हैं। यूपी सरकार द्वारा अप्रैल, 2023 में 10 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन खरीदने के लिए टेंडर जारी किए गए थे। इसके लिए सरकार द्वारा 3600 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी प्रदान की गई है। इस योजना के जरिए युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सकेगा। साथ ही, फ्री स्मार्टफोन या टैबलेट मिलने से आगे की पढ़ाई ऑनलाइन कर सकेंगे।

योजना में कितने मोबाइल मिलेंगे?

स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना (Swami Vivekanand Yuva Sashaktikaran Scheme) के तहत उत्तर प्रदेश के 25 लाख युवाओं को मोबाइल और टैबलेट मिलेंगे यानी योजना के तहत 25 लाख मोबाइल मिलेंगे। स्मार्टफोन की खरीद के लिए वर्ष 2023-24 के लिए 3600 करोड़ रुपये की मंजूदी दी गई है। इस संबंध में आईटी कंपनी इंफोसिस राज्य के युवाओं को डिजिटल सशक्तिकरण और स्किल डेवलपमेंट के लिए कॉरपोरेट सोशल एक्टिविटी के तहत स्प्रिंगबोर्ड प्लेटफॉर्म प्रदेश सरकार को निशुल्क दे रही है। इसमें स्टूडेंट्स के बेहतर भविष्य के लिए 3900 कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

स्मार्टफोन योजना में किसको मोबाइल मिलेंगे?

इस योजना के तहत प्रदेश के स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल नर्सिंग आदि के स्टूडेंट्स को मोबाइल और टैबलेट मिलेंगे। बता दें कि योजना के तहत हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को अगले 5 वर्षों तक मुफ्त में मोबाइल मिलेंगे। यूपी सरकार द्वारा अप्रैल 2023 में 10 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन खरीदने के लिए टेंडर जारी किए गए थे। स्मार्टफोन में युवाओं के लिए 3,900 से ज्यादा कोर्स/प्रोग्राम भी मिलेंगे। फोन की ही तरह इनके लिए भी कोई फीस नहीं देना होगा।

कब से मिलना शुरू होगा फोन?

यूपी फ्री मोबाइल योजना के तहत फोन वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि इसे फेज वाइज में शुरू किया है। फ्री फोन बांटने के लिए यूपी के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को बुलाया जा रहा है और उन्हें स्मार्टफोन दिए जा रहा है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत योगी सरकार मार्च, 2024 तक 12.35 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन युवाओं को बांट देगी।

कौन-सी कंपनी के स्मार्टफोन मिलेंगे?

Swami Vivekananda Youth Empowerment Scheme के तहत युवाओं को सैमसंग और लावा के स्मार्टफोन मिलेंगे, वहीं सैमसंग, लावा और एसर के टैबलेट दिए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और ऑनलाइन पाठ्यक्रम और अन्य शैक्षिक सामग्री तक पहुंच आसान हो जाएगी।

UP Free Smartphone Yojana 2024 में कैसे मिलेगा मोबाइल

स्मार्टफोन पाने के लिए छात्रों को कहीं भी आवेदन करने की जरूरत नहीं है। यह जिम्मेदारी स्टूडेंट्स के कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों की है। शैक्षिक संस्थानों, स्कूल और कॉलेजों की जिम्मेदारी है कि वह अपने छात्रों की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट digishakti.up.gov.in के जरिए अपलोड करें। छात्र या स्कूल इस वेबसाइट के जरिए योजना संबंधी सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं। जानें योजना से जुड़ी जरूरी बातें…

यूपी फ्री मोबाइल योनजा के लिए आवश्यक दस्तावेज

सवाल जवाब (FAQs)

UP Free Smartphone Yojana योजना क्या है?

Free Smartphone Yojana को यूपी सरकार द्वारा शुरू किया है। इसके तहत प्रदेश के स्टूडेंट्स को फ्री में मोबाइल और टैबलेट प्रदान किया जा रहा है।

UP Free Smartphone Yojana का लाभ किसे मिलेगा?

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना (UP Free Smartphone Yojana) का लाभ राज्य के स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं आईटीआई की पढ़ाई कर रहे युवा छात्रों को मिलेगा।

UP Free Smartphone Yojana कितने का मोबाइल मिलेगा

इस योजना के तहत स्टूडेंट्स को सैमसंग व लावा कंपनियों के स्मार्टफोन मिलेंगे। एक स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार रुपये तक की है। सरकार कंपनी से 9,972 रुपये प्रति दर से स्मार्टफोन खरीदेगी।

UP Free Smartphone Yojana के संबंध में अधिक जानकारी कहां मिलेगी?

इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट digishakti.up.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।