13999 में लॉन्च हुआ vivo का सस्ता स्मार्टफोन T5e, कम रेट पर मिलेगी 5500mAh बैटरी और 8GB RAM की ताकत

Join Us icon

वीवो ने आज भारतीय बाजार में एक नया और सस्ता स्मार्टफोन vivo T5e लॉन्च किया है। यह 15 हजार से कम का मोबाइल है जिसे सिर्फ 13,999 रुपये की कीमत पर लाया गया है। वीवो टी5ई 4G Smartphone है जिसमें बड़ी 5500mAh Battery के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 8GB RAM की ताकत (4जीबी+4जीबी) दी गई है। वीवो टी5ई की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo T5e प्राइस

इंडियन मार्केट में वीवो टी5ई को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल सिंगल मेमोरी वेरिएंट में लाया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। vivo T5e की सेल आज से ही शुरू हो गई है जिसे कंपनी वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन मार्केट में रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह सस्ता वीवो फोन Shadow Grey और Aero Blue कलर्स में परचेज के लिए उपलब्ध हो गया है।

vivo T5e स्पेसिफिकेशन्स

वीवो टी5ई 4जी फोन को Extended RAM टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। यह तकनीक स्मार्टफोन में दी गई 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की पावर प्रदान करती है। वहीं यूजर्स को इस मोबाइल में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी और मोबाइल में 2TB का मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

vivo T5e एंड्रॉयड आधारित Origin OS 6 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में UNISOC T7225 चिपसेट दिया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह प्रोसेसर सस्ते स्मार्टफोंस में कम रैम पर भी स्मूथ परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है और बैटरी की खपत भी कम करता है।

बैटरी की ही बात करें तो पावर बैकअप के लिए वीवो टी5ई स्मार्टफोन को 5500mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है जो 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल 18 घंटे तक का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। ग्राहकों को इस सस्ते वीवो फोन में Reverse Charging भी मिलेगी।

वीवो टी5ई को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। इस मोबाइल डिस्प्ले पर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगी। वहीं फोन स्क्रीन को Wet-Hand और Greasy-Hand टच फीचर से लैस किया गया है जिसके चलते गीले और चिकने हाथों से भी स्क्रीन टच से काम किया जा सकेगा।

फोटोग्राफी के लिए vivo T5e 4G फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह वीवो फोन मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here