SBPDCL बिल चेक ऑनलाइन कैसे करें, भुगतान की प्रक्रिया भी जानें

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/03/SBPDCL-bill-check-online-3.jpg

यदि आप साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के कंज्यूमर हैं, तो अपना बिजली बिल (bijli bill) ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। बता दें कि बिहार में Electricity supply के लिए दो जोन हैं- नॉर्थ जोन और साउथ जोन। बिहार के साउथ जोन में 17 जिलों में South Bihar power distribution company के माध्यम से बिजली की सप्लाई की जाती है। SBPDCL आपको न सिर्फ ऑनलाइन बिजली देखने की सुविधा देता है, बल्कि यहीं से बिजली बिल का भुगतान भी सकते हैं। आइए जानते हैं साउथ बिहार पावर ड्रिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का बिजली बिल चेक कैसे (SBPDCL bill check online) कर सकते हैं?

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड

आर्टिकल SBPDCL Online बिल चेक
विभाग का नाम साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन
लाभार्थी बिहार राज्य के नागरिक
लाभ बिजली बिल चेक करना, बिजली बिल जमा करना आदि
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912
आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbpdcl.co.in/

SBPDCL बिजली बिल कैसे देखें ऑनलाइन (नंबर से)

अगर आपके पास SBPDCL का 11 डिजिट वाला consumer number (CA number) है, तो बिजली बिल चेक करने के लिए नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप-1: सबसे पहले आपको SBPDCL की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.sbpdcl.co.in/) पर विजिट करना होगा। अगर नए यूजर हैं, तो CA नंबर और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
स्टेप-2: साइट ओपन करने के बाद बायीं तरफ आपको साइड बार में “Instant Payment” का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसपर आपको क्लिक करना है।



स्टेप-3:
इसके बाद आपको view & pay वाले ऑप्शन को सलेक्ट करना है। फिर अपना CA number दर्ज करें और submit बटन पर क्लिक करें। इसके बाद अपना बिजली बिल देख पाएंगे।

स्टेप-4: अगर आपको अपना सीए नंबर याद नहीं है, तो फिर यहां पर आपको नो योर सीए नंबर का ऑप्शन दिखाई देगा, जहां आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद सीए नंबर का पता लगा सकते हैं।

SBPDCL बिजली बिल का भुगतान कैसे करें (Online)

SBPDCL का bijli bill चेक करने के बाद अगर बिल का भुगतान करना चाहते हैं, तो साइट पर इसकी भी सुविधा मौजूद है। इसके लिए www.sbpdcl.co.in पर विजिट करना होगाः

स्टेप-1: www.sbpdcl.co.in की साइट पर जाने के बाद आपको “Instant Payment” वाले ऑप्शन में जाना होगा। इसपर क्लिक करने के बाद आपको view & pay पर जाना होगा।
स्टेप-2: यहां पर आपको अपना सीए नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना होगा।


स्टेप-3: इसके बाद आपको रजिस्टर्ड कस्टमर नंबर, bill month, due date, payable amount आदि दिखाई देगा।
स्टेप-4: अब bijli bill का भुगतान करने के लिए आपको “Pay Now” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको पेमेंट पेज पर भेज दिया जाएगा। यहां पर पेमेट गेटवे में आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। इसका उपयोग कर बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।
स्टेप-5: सफलतापूर्वक भुगतान होने के बाद payment acknowledgement स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप चाहें, तो प्रिंट ऑप्शन पर क्लिक कर प्रिंट आउट भी निकला सकते हैं। आप चाहें, तो बिजली बिल चेक या फिर भुगतान के लिए Suvidha ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

SBPDCL बिल डाउनलोड pdf कैसे करें

SBPDCL की साइट पर बिजली बिल भुगतान वाले ऑप्शन में जाने के बाद आपको बिजली बिल डाउनलोड का ऑप्शन मिलता है। बिजली बिल का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप-1: www.sbpdcl.co.in पोर्टल पर पेमेंट वाले ऑप्शन में जाने के बाद आपको टॉप में दायीं तरफ View Bill का बटन दिखाई देगा।
स्टेप-2: यहां पर आप न सिर्फ SBPDCL bijli bill को देख पाएंगे, बल्कि यहीं से डाउनलोड बटन पर क्लिक कर PDF फॉर्मेट में बिजली बिल को मोबाइल या पीसी पर डाउनलोड कर सकते हैं।

SBPDCL bill history कैसे चेक करें?

SBPDCL बिल हिस्ट्री को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करना जरूरी है। अगर आपने अभी तक अपना अकाउंट नहीं बनाया है, तो यहां CA number और मोबाइल नंबर की मदद से अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं। यहां पर लॉगइन करने के बाद bill payment history को आप देख पाएंगे।

SBPDCL बिजली बिल helpline number

SBPDCL का टॉल फ्री नंबर 1912, 0612-2504045 है। इसके अलावा आप HelpLine No. 9264454457 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

सवाल-जवाब

SBPDCL का पुराना बिल कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?

आप SBPDCL की बेवसाइट पर सीए नंबर की मदद से पुरान बिल को देख सकते हैं या फिर आप चाहें, तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

SBPDCL से संबंधित complain कहां दर्ज करा सकते हैं?

आप एसबीपीडीसीएल (SBPDCL) के टोल फ्री नंबर 1912 पर कोई जानकारी या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मिस्ड कॉल के माध्यम से SBPDCL बिजली बिल की जानकारी कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

एक बार जब आप अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कर लेते हैं, तो आप बस 7666008833 नंबर डायल कर बिजली बिल की जानकारी टेक्स्ट मैसेज के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।

SBPDCL बिजली बिल पर K नंबर या CA नंबर क्या है?

K नंबर/CA नंबर प्रत्येक SBPDCL ग्राहक को दिया गया एक यूनिक पहचान नंबर है। इसे आप अपने बिल पर भी देख सकते हैं। अपने K नंबर/CA नंबर को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह ऑनलाइन भुगतान और अन्य एसबीपीडीसीएल सेवाओं के लिए जरूरी है।

एसबीपीडीसीएल का पता क्या है?

एसबीपीडीसीएल का पता विद्युत भवन, बेली रोड, पटना-21 है। आप md.sbpdcl@gmail.com पर ईमेल के जरिए उन तक पहुंच सकते हैं।

यदि मैं अपनी देय राशि पर अतिरिक्त राशि का भुगतान करूं तो क्या होगा?

यदि आप अपनी देय राशि से अधिक भुगतान करते हैं, तो अतिरिक्त राशि अगले महीने के बिल में समायोजित की जाएगी।

क्या बिल का भुगतान करने के बाद मुझे कोई सूचना मिलेगी?

आपको ईमेल के माध्यम से अपने भुगतान का ऑटो अपडेट प्राप्त होगा।

क्या मुझे अपना बिजली बिल भुगतान करने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा?

नहीं, पंजीकरण अनिवार्य नहीं है। आप बिना पंजीकरण किए अपने बिल का भुगतान करने के लिए ‘ऑनलाइन भुगतान’ विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।