
क्या आपने नया एंड्रॉयड फोन (Android Phone) खरीदा है और उसे पुराने एंड्रॉयड फोन से सेटअप करना चाहते हैं? तो बता दें कि एंड्रॉयड सेटअप प्रक्रिया आपको अपने पुराने फोन से डाटा कॉपी करने की सुविधा भी देता है। यदि आपका पुराना फोन भी एंड्रॉयड (Android) है, तो आप अपने ऐप्स, सेटिंग्स व दूसरे अन्य डाटा को सीधे उस फोन से या क्लाउड बैकअप के माध्यम से रीस्टोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे पुराने फोन से नए एंड्रॉयड फोन को सेटअप कर पाएंगे?
पुराने फोन से नए एंड्रॉयड फोन को सेटअप करने का तरीका
यदि आपका पुराना फोन कार्य नहीं कर रहा है और आप दूसरा नया एंड्रॉयड फोन सेटअप करना चाहते हैं, तो फिर सुनिश्चित करें कि फोन पूरी तरह से चार्ज हो और लोकल वाई-फाई नेटवर्क या फिर मोबाइल डाटा से कनेक्ट हो। इसके बाद फोन को सेटअप करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
चरण-1: सबसे पहले एंड्रॉयड फोन को चालू करने के लिए पावर बटन दबाएं। फोन बूट हो जाएगा और आपका वेलकम स्क्रीन दिखाई देगा।
चरण-2: वेलकम स्क्रीन पर अपनी भाषा चुनें और जारी रखने के लिए स्टार्ट पर टैप करें। फिर आप अपना सिम कार्ड इंस्टॉल करने और वाई-फाई सेट करने के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें। यदि वाई-फाई उपलब्ध नहीं है, तो नीचे ‘सेट अप ऑफलाइन’ विकल्प पर क्लिक करें।
चरण-3: जब सेटअप के दौरान आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप ऐप्स और डेटा कॉपी करना चाहते हैं, तो नेक्स्ट टैप करें। यह तब आपको विकल्पों की एक सूची दिखाई देगी। अगर नहीं करना चाहते हैं, तो फिर Don’t copy वाले विकल्प पर टैप करें।
चरण-4 : पुराने एंड्रॉयड फोन से अपने नए एंड्रॉयड फोन में डाटा और सेटिंग कॉपी करने के लिए आपको बैकअप के विकल्प को चुनना होगा।
चरण-5: यहां पर आपको अपना पुराना एंड्रॉयड फोन चुनना होगा। यदि पुराना फोन ऑन नहीं है, तो उसे पहले ऑन कर लें। इसे भी आपके नए फोन के समान नेटवर्क से कनेक्ट करने करना होगा।
चरण-6: डाटा ट्रांसफर की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए Google ऐप ओपन करें या फिर कहें, “ओके गूगल, मेरा डिवाइस सेट अप करें” या फिर सर्च बॉक्स में ‘सेट अप माय डिवाइस’ टाइप करें।
चरण-7: आपका पुराना फोन आपके नए फोन का पता लगा लेगा। वेरिफाई करें कि उसे सही फोन मिल गया है। इसके बाद आपको सलेक्ट करना होगा कि पुराने फोन से कौन-सा डाटा और सेटिंग ट्रांसफर करना है।
चरण-8: नए फोन पर आपको अपने गूगल अकाउंट में साइन इन करना होगा, अपने पुराने फोन के साथ उपयोग की जाने वाली लॉक स्क्रीन पैटर्न की पुष्टि करनी होगी और डाटा ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करने के लिए रीस्टोर पर टैप करना होगा।
चरण-9: पुराने फोन से डाटा ट्रांसफर होने के बाद सेटअप की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
चरण-10: आपको गूगल सर्विसेज की एक सूची दिखाई जाएगी, जिसे आप इनेबल या डिसेबल कर सकते हैं। आप इन्हें इनेबल करें या न करें, आपका फोन काम करेगा, लेकिन कुछ फीचर डिसेबल होने पर काम नहीं करेंगी।
चरण-11: इसके बाद पिन, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट लॉक या फिर पैटर्न लॉक को सेट करने के लिए कहा जाएगा। अगर आप चाहें, तो इसे सेट कर सकते हैं या फिर स्किप कर आगे भी बढ़ सकते हैं।
चरण-12: सेटअप पूरा होने का बाद you’re done का विकल्प दिखाई देगा। यदि आप चाहें तो किसी भी वैकल्पिक आइटम का चयन कर सकते हैं या सेटअप प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नो थैंक्स पर टैप कर सकते हैं। इस तरह आप पुराने फोन से नए एंड्रॉयड फोन को आसानी से सेटअप कर पाएंगे।
गूगल अकाउंट की पड़ेगी जरूरत
यदि आप अपने नए एंड्रॉयड फोन को पुराने फोन से सेट करना चाहते हैं, तो चाहे पुराना फोन एंड्रॉयड हो या आईफोन आपको गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ेगी। यदि आप पुराने एंड्रॉयड फोन से सेटअप कर रहे हैं, तो आपको दोनों फोन पर एक ही गूगल अकाउंट से साइन-इन करना होगा। यदि आप iOS से Android पर जा रहे हैं, तो आपको आईफोन पर Google One में उसी Google अकाउंट का उपयोग करके साइन-इन करना होगा, जिसका आप नए फोन के साथ उपयोग कर रहे हैं।
सवाल-जवाब (FAQs)
यदि मेरे पास वाई-फाई या डाटा नेटवर्क नहीं है तो क्या होगा?
यदि अपना नया फोन सेट करते समय आपके पास वाई-फाई या डाटा नेटवर्क नहीं है, तो कनेक्शन उपलब्ध होने पर सेटअप पर वापस लौटें ताकि आप डाटा ट्रांसफर कर सकें।
मैं अपने नए एंड्रॉयड डिवाइस पर व्हाट्सएप चैट और डाटा कैसे प्राप्त कर सकता हूं?
अपने पुराने डिवाइस पर व्हाट्सएप के भीतर सेटिंग्स पर जाएं और अपनी चैट का बैकअप लेने का विकल्प चुनें। जब आप पहली बार अपने नए डिवाइस पर व्हाट्सएप खोलते हैं, तो ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें जब तक कि आपसे यह न पूछा जाए कि क्या आप पिछले बैकअप से अपनी चैट को रीस्टोर करना चाहते हैं।
अपना नया एंड्रॉयड फोन सेट करते समय मुझे क्यूआर कोड नहीं दिखाई दे रहा है या अपने डिवाइस को वायरलेस तरीके से सेट नहीं कर पा रहा हूं क्या करूं?
आपके नए Android डिवाइस में Android का अलग वर्जन हो सकता है। आपना डाटा को ट्रांसफर करने के लिए एक केबल का उपयोग करना चाहिए। यदि नया डिवाइस पहले से ही सेट है और आप अभी भी अपना डाटा ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो आपको अपना डिवाइस रीसेट करना होगा (यदि आप अपना डिवाइस रीसेट करते हैं, तो आपके नए डिवाइस पर आपकी कंटेंट मिटा दी जाएगी)।






















