सैमसंग को पछाड़ने यह कंपनी ला रही नए तरीके का मुड़ने वाला फोन, वीडियो में देखें शानदार लुक

Join Us icon

इस साल स्मार्टफोन मार्केट में Samsung Galaxy Fold और Huawei Mate X के लॉन्च होने के बाद अब दूसरी कंपनियां भी अपने फोल्डेबल फोन पेश करने की तैयारी कर रही हैं, जिसमें शाओमी, गूगल और कई कंपनियों के नाम आ रहे हैं। वहीं, अब जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Sharp को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी अपने फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने ही अपने वर्टिकली फोल्डेबल फोन के लिए पेटेंट फाइल किया था। वहीं, अब एक नया टीजर वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सामने आए टीजर में फोन बीच से आगे की ओर मुड़ता दिखाई दे रहा है। इसे भी देखें: सैमसंग के बाद अब एलजी भी ला रहा फोल्डेबल स्मार्टफोन, फोन का नया पेटेंट हुआ फाईल

वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है। अगर आप वीडियो देखना चाहते हैं तो नीचे हमने वीडियो लगाया है, जिसमें फोन का लुक व डिजाइन देखा जा सकता है। वीडियो के अनुसार कंपनी अपने फोन को नए मुड़ने वाले ऐमोलेड डिसप्ले के साथ पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: सैमसंग को करारा जवाब देने की तैयारी में शाओमी, जल्द आ रहा फोल्डेबल फोन

इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.18-इंच की डिसप्ले होगी। वहीं, फोन में स्क्रीन रिज्यूलेशन 1440×3040 पिक्सल होगा। इतना ही नहीं इस फोन की खासियत यह है कि फोन की स्क्रीन अब तक 3 लाख फोल्डिंग टेस्ट पास कर चुकी है।

कुछ दिन पहले जानकारी सामने आई थी कि चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी भी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा एक खबर और आई थी जिससे यूजर्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी वह यह थी कि शाओमी का फोल्डेबल फोन 74,000 रुपये की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की कीमत लगभग 1,40,000 रुपए है। वहीं, एमडब्लूसी 2019 में पेश किए गए हुआवई के फोल्डेबल फोन मेट एक्स की कीमत भारत में करीब 1,85,000 हो सकती है। शाओमी के फोल्डेबल फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी इसमें स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दे सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here