स्मार्टफोन बार-बार हैंग होता है, घर बैठे करें ठीक, जानें आसान उपाय

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/Smartphone-hang-problem-solution.jpg

आजकल स्मार्टफोन के बिना एक मिनट की कल्पना करना असंभव है। हम स्मार्टफोन पर काफी ज्यादा निर्भर हो चुके हैं। शॉपिंग से लेकर, बिल पेमेंट, टिकट बुकिंग और अपने आसपास और घर-परिवार, दोस्तों से कनेक्ट करने के लिए हम स्मार्टफोन पर भी निर्भर हैं। यहीं कारण है कि जब भी हम अपने लिए स्मार्टफोन खरीदते हैं तो इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि फोन डे टू डे यूज (दैनिक इस्तेमाल) के दौरान हैंग न हो। कई बार मोबाइल फोन काम करते-करते इस कदर हैंग कर जाते हैं कि फोन एक दम ठप हो जाता है। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन के हैंग होने से परेशान हैं तो आज हम आपके कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे मोबाइल फोन के हैंग होने की समस्या से निजात पा सकते हैं।

सबसे पहले जानें फोन क्यों हैंग होता है?

स्मार्टफोन के हैंग होने का कोई एक कारण नहीं है। आपका फोन कई कारणों से चलते हैंग हो सकता है। मसलन आपके फोन में रैम कम है और आप मल्टीपल (एक से ज्यादा) ऐप चला रहे हैं। फोन में कैशे फाइल स्टोर हो गई हो या फिर फोन अपडेट न किया गया है। इनमें से कुछ भी कारण हो सकता है, जिसके चलते फोन होता है। अब हम आपको एक एक कारण के बारे में डिटेल से जानकारी देंगे और बताएंगे कि कैसे आप फोन को हैंग होने से बचा सकते हैं।

स्मार्टफोन हैंग होने की समस्या को ठीक करने का तरीका

अपडेट करें सिस्टम सॉफ्टवेयर

जब कोई स्मार्टफोन लॉन्च होता है, तो वह एक खास ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, लेकिन कंपनियां हर साल नए वर्जन के ओएस (ओपरेटिंग सिस्मट) की घोषणा करती है, जो पुराने डिवाइस के लिए भी उपलब्ध होता है। ओएस अपडेट के साथ कंपनियां समय-समय पर सिक्योरिटी अपडेट भी जारी करती रहती हैं। ये अपडेट्स स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को बनाए रखने में उपयोगी होते हैं। लेकिन बहुत सारे यूजर ऐसे भी होते हैं, तो इन अपडेट्स को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में फोन की परफॉर्मेंस को प्रभावित करने लगता है।

कैशे फाइल डिलीट करें?

कैशे फाइल हमारे फोन में स्टोर वे अतिरिक्त रिसोर्स फाइल होती हैं जो फोन में इस्टॉल ऐप को सुचारू रूप से काम करने में मदद करती हैं। हालांकि जब ये फाइलें ज्यादा मात्रा में स्टोर हो जाती हैं, तो फोन की परफॉर्मेंस को प्रभावित करती है।

जो ऐप्स जरूरी नहीं उसे हटाएं

बहुत सारे ऐसे यूजर भी होते हैं, जो बिना जरूरत वाले ऐप्स को भी इंस्टॉल कर लेते हैं। अगर फोन में जरूरत से ज्यादा ऐप हैं, तो यह फोन की स्पीड को प्रभावित कर सकता है। इसलिए जो ऐप्स जरूरत के नहीं हैं, उसे हटाना ही बेहतर होगा।

बैकग्राउंड प्रोसेस करें डिसेबल

बहुत सारे ऐप्स बैंकग्राउंड में रन करते रहते हैं। इस तरह के ऐप्स स्मार्टफोन की स्पीड को प्रभावित करते हैं।

मल्टीपल ऐप्स यूज करने से बचें

अगर आप फोन में एक साथ कई सारी ऐप्स चलते हैं, तो आपको इससे बचना चाहिए। खासतौर पर तब जब आपके फोन में रैम स्टोरेज कम हो। ऐसा करने से आपके फोन की रैम पर ज्यादा स्ट्रेस पड़ता है और फोन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। अगर आपके फोन की रैम कम है, तो हमारी आपको सलाह रहेगी आप अपने फोन में एक समय पर एक से ज्यादा ऐप रन करें। ऐसा करने से फोन की मैमोरी मैनेजमेंट ठीक रहेगी और और आपका फोन हैंग नहीं होगा।

सॉफ्टवेयर रखें अपडेट

अगर आप फोन की कैशे फाइल डिलीट कर चुके हैं और मल्टीपल ऐप्स भी इस्तेमाल नहीं कर रहे और फिर भी फोन बार-बार इस्तेमाल के दौरान हैंग कर रहा हैं, तो आपको फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा। कई बार फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट न होने पर भी फोन हैंग करने लगता है। इसके साथ ही आप फोन में जिन ऐप्स को इस्तेमाल करते हैं उन्हें भी समय समय पर अपडेट करना जरूरी हैं। अगर बार फोन या ऐप्स अपडेट न होने पर कुछ रिसोर्स फाइल मिसिंग हो जाती हैं, जिनके चलते फोन हैंग करने लगता है। ऐसे में हमारी सलाह रहेगी कि आप फोन और ऐप्स दोनों को समय पर अपडेट जरूर करें।

फोन रिस्टार्ट करें

फोन की परफॉर्मेंस वक्त के साथ-साथ कम होने लगती है। यहीं कारण है कि फोन धीरे-धीरे हैंग होने लगता है।

ऐप को भी रखें अप टू डेट

फोन तो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है​ जिसे आप अपडेट करते हैं, लेकिन कई बार हम पूराने ऐप्स को ही ढोते रहते हैं। ऐप्स को अपडेट नहीं करते हैं। ऐसे में फोन के साथ ऐप्स की कम्पैटिबिलिटी की समस्या आती है और यह हैंग करने लगता है। इसलिए यदि आप स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं, तो ओएस अपडेट के साथ ऐप्स को भी अपडेट रखें।

थर्ड पार्टी स्टोर से ऐप न करें डाउनलोड

कई बार लोग गूगल प्ले से ऐप न डाउनलोड कर किसी भी थर्ड पार्टी स्टोर से ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं और यह भी एक फोन को हैंग होने का कारण बन जाता है। ये अ​नाधिकृत ऐप ढेर सारे वायरस और मालवेयर को लेकर आते हैं और आपके फोन एक्सपीरियंस को खराब करते हैं। इसलिए यही कहूंगा कि यदि आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो सिर्फ गूगल प्ले स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें।

ब्राउजर कैशे और स्टोरेज को करें क्लीन

अगर आपका फोन पुराना (एक या दो साल) हो गया है तो पुराने डॉक्यूमेंट, पिक्चर कैशे, इस्तेमाल नहीं किए जाने वाले ऐप्स की वजह से भी फोन का स्टोरेज भरता रहता है, इससे भी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। जब आप वेब पर ब्राउज करते हैं, तो आपका फोन डिस्प्ले पर दिखने वाले पिक्चर को भी सेव कर लेता है। यह यूजर के फायदे के लिए ही होता है, क्योंकि दोबारा साइट पर विजिट करने के दौरान यह री-डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे समय और मोबाइल डाटा की भी बचत होती है। गूगल और एपल डिवाइस में ऐसे टूल्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से स्मार्टफोन ब्राउजर की आसानी से क्लीन किया जा सकता है।

करें फैक्ट्री रिसेट

अगर इन उपायों से भी फोन की स्पीड में सुधार नहीं होता है, तो फिर आखिरी तरीका फैक्ट्री रिसेट ही है। हालांकि फैक्ट्री रिसेट के दौरान आपको ध्यान रखना होगा कि इस प्रक्रिया से फोन के सभी डाटा, फोटो, ऐप्स आदि डिलीट हो जाएंगे। इसलिए फैक्ट्री रिसेट से पहले जरूरी डाटा का बैकअप जरूर ले लें। यह ऑप्शन आपको फोन की सेटिंग्स में मिलेगा।