55-इंच वाले Sony 4K Smart TV पर मिल रहा 43 प्रतिशत की जबरदस्त छूट, जानें BRAVIA 3 पर मिलने वाले ऑफर्स

फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही देश में टीवी की डिमांड बढ़ जाती है। 8 अक्टूबर से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फेस्टिव सेल की शुरुआत होने वाली है। मगर इससे पहले Sony BRAVIA 3 Series 55-inch 4K Ultra HD AI स्मार्ट टीवी पर काफी अच्छी डील मिल रही है। इस टीवी की एमआरपी अमेजन पर 1,29,900 रुपये है, मगर इस समय यह 43 फीसदी की छूट के साथ 74,499 रुपये में उपलब्ध है। खास बात है कि कीमत को और कम करने के लिए अलग-अलग बैंक और कैशबैक ऑफर भी मिल रहे हैं।
EMI की बात करें, तो टीवी को 2,619 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकता है और No Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड, HDFC Bank Debit Card, Bajaj Finserv EMI Card और Amazon Pay Later पर EMI के ब्याज में 7,480.24 तक की बचत हो सकती है। इसके अलावा, SBI Credit और Debit Card से भुगतान करने पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से भुगतान करने पर 2,234 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है।
Sony BRAVIA 3 के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 55-इंच का 4K Ultra HD LED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। टीवी में 4K HDR Processor X1 मिलता है, जो तस्वीरों को बेहतर बनाने के साथ कलर और कॉन्ट्रास्ट को ऑप्टिमाइज करने में मदद करता है। इसके साथ Triluminos PRO और 4K X-Reality PRO जैसी Sony की पिक्चर टेक्नोलॉजी दी गई हैं।
यह स्मार्ट टीवी HDR10 और HLG के साथ Dolby Vision को भी सपोर्ट करता है। वहीं MotionFlow XR 100 टेक्नोलॉजी की वजह से तेज मूवमेंट वाले सीन ज्यादा स्मूद दिखाई देते हैं। ऐसे में एक्शन फिल्में, स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान स्क्रीन पर मूवमेंट बेहतर नजर आ सकता है।
अगर आप टीवी पर गेमिंग करते हैं, तो इसमें Game Menu के साथ ALLM और eARC का सपोर्ट है। वहीं HDMI 2.1 कम्पैटिबिलिटी के साथ यह गेमिंग कंसोल को कनेक्ट करने के लिए भी उपयोगी है। ALLM गेम खेलने के दौरान लो लेटेंसी में मदद करता है, जिससे गेमिंग का रिस्पॉन्स बेहतर हो सकता है।
साउंड के लिए Sony के इस टीवी में 20W का 2-चैनल Bass Reflex Speaker सिस्टम दिया गया है। इसमें Dolby Atmos और Ambient Optimization का सपोर्ट मिलता है। Ambient Optimization कमरे के वातावरण के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करने में मदद करता है, जबकि Dolby Atmos सपोर्टेड कंटेंट में ज्यादा इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस देने की कोशिश करता है।
Sony BRAVIA 3 Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें Google Assistant, Chromecast Built-in और Watchlist जैसे फीचर्स मिलते हैं। टीवी में Built-in Mic भी दिया गया है, जिससे वायस कमांड के जरिए कंटेंट और अन्य फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, Apple AirPlay और Apple HomeKit का सपोर्ट भी मौजूद है। Alexa के साथ भी टीवी को इस्तेमाल किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो टीवी में 4 HDMI पोर्ट दिए गए हैं। इनकी मदद से सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल, Blu-ray प्लेयर और अन्य डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। इसके अलावा, 2 USB पोर्ट मिलते हैं, जिनसे हार्ड ड्राइव या दूसरे USB डिवाइस जोड़े जा सकते हैं। Sony इस टीवी पर 2 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी दे रहा है, जिसमें रिमोट भी शामिल है। खरीदारी के समय कीमत, बैंक ऑफर, कैशबैक और वारंटी की शर्तों को एक बार जरूर चेक लें।