OPPO Reno 8 SE स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, MediaTek Dimensity 1300 और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च

ओप्पो की रेनो सीरीज के तहत कंपनी OPPO Reno 8, OPPO Reno 8 Pro, और OPPO Reno 8 SE स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

Join Us icon

OPPO Reno 8 सीरीज इस महीने के अंत तक चीन में लॉन्च हो सकता है। Oppo का यह फोन जून में भारत में एंट्री कर सकता है। ओप्पो के अपकमिंग Reno 8 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। ओप्पो की रेनो सीरीज के तहत कंपनी OPPO Reno 8, OPPO Reno 8 Pro, और OPPO Reno 8 SE स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। 91mobiles ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में OPPO Reno 8 SE स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। इस फोन के स्पेक्स टिपस्टर योगेश बरार ने शेयर किए हैं। दिलचस्प है कि कुछ दिनों पहले एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus Meili मॉडल स्मार्टफोन की भारत में प्राइवेट टेस्टिंग Reno 8 SE के रूप में हो रही है।

OPPO Reno 8 SE स्मार्टफोन ओप्पो के Reno 8 लाइनअप का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। यहां हम आपको Oppo Reno 8SE स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन AMOLED डिस्प्ले, Android 12 OS, और 32MP सेल्फ़ी कैमरा के साथ पेश किया जाएगा।

OPPO Reno 8 SE स्पेसिफिकेशन्स (रूमर्स)

The OPPO Reno 8 SE स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह 6.43-इंच FHD+ 90Hz रिफ्रेश रेट वाला LED पैनल के साथ लॉन्च हो सकता है। ओप्पो का यह फोन MediaTek Dimensity 1300 चिपसेट के साथ 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 4,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। टिपस्टर योगेश बरार का कहना है कि ओप्पो के इस फोन का दूसरा वेरिएंट 65W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

OPPO Reno 8 SE स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। ओप्पो के इस फोन में 50MP का प्राइमरी Sony IMX766 सेंसर दिया जा सकता है। यह कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और LED फ्लैश के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP थर्ड सेंसर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme Narzo 50 5G स्मार्टफोन के डिजाइन से उठा पर्दा, भारत में जल्द कर सकता है एंट्री

ओप्पो के इस फोन में 32MP का Sony IMX709 सेंसर दिया जा सकता है। ओप्पो के इस फोन में Android 12 पर आधारित ColorOS 12 पर रन करता है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। Oppo Reno 8 SE स्मार्टफोन में 3.5mm ऑडियो जैक और स्टीरियो स्पीकर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Google IO 2022 इवेंट की शुरुआत से पहले Google Pixel 6a, Pixel Buds Pro, और Pixel Watch के लॉन्च को गूगल ने किया टीज

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here