स्वाइप ने उतारा बेहद सस्ता 4जी वोएलटीई फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/02/Swipe-Konnect-Star.jpg

रिलायंस ​जियो ने भरतीय मोबाइल बाजार को ही बदल कर रख दिया। आज लोग फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन बाद में देखते हैं। पहले 4जी और वोएलटीई की जानकारी लेते हैं। आप कम रेंज में फोन लॉन्च कर रहे हों या उंचे रेंज में 4जी जरूरी है और स्वाइप ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए बेहद ही कम कीमत में 4जी फोन को लॉन्च किया है। कंपनी ने स्वाइप कनेक्ट स्टार को पेश किया है जिसकी कीमत 3,799 रुपये है।

दोहरा सिम आधारित दस फोन में 4जी सपोर्ट है और आप वोएलटीई का भी लाभ ले सकते हैं। स्वाइप कनेक्ट स्टार के अन्य फीचर्स भी कीमत के लिहाज से अच्छे कहे जा सकते हैं। इसमें 4-इंच की स्क्रीन दी गई है और फोन में फ्रंट और बैक दोनों कैमरे मिलेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 4 की जानकारी लीक, फेंकने से भी नहीं टूटेगा यह फोन

फोन का मुख्य कैमरा 5-मेगापिक्सल का है जबकि सेकेंडरी कैमरा 1.3-मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 1गीगीहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 1जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

4000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ इंटेक्स का कीपैड वाला फोन, जो है बेहद सस्ता

स्वाइप कनेक्ट स्टार को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है। इसके साथ ही 1,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। खास बात यह कही जा सकती है​ कि कंपनी शुरुआती 500 उपभोकताओं को 200 रुपये अतिरिक्त डिसकाउंट देगी। यह फोन एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर शॉपक्लूज पर उपलब्ध होगा जहां इसकी रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है।