
देश में इलेक्ट्रिक कारों के प्रति ग्राहकों का झुकाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, अभी इलेक्ट्रिक कार की सेल पेट्रोल और डीजल कार से कम ही है। हालांकि, इसके पीछे का कारण ईवी का महंगा होना माना जा रहा है। लेकिन, हाल ही में खुद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि एक साल के अंदर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कीमत पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों की लागत के बराबर होगी। वहीं, अगर आप अभी एक नई और सस्ती Electric Car खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको आज TATA मोटर्स की सबसे सस्ती (cheapest electric cars in india) Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) के बार में बताने वाले हैं। यह कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Tata cheapest electric car), जिसे आप खरीदकर पेट्रोल की टेंशन से हमेशा के लिए फ्री हो सकते हैं। आइए आगे आपको इस बैटरी वाली कार के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
बैटरी पावर है गजब
टाटा की इस कार में 26 kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। टाटा की यह कार ARAI सर्टिफाइड है जो सिंगल चार्ज में 306 km की रेंज ऑफर करता है। वहीं Tata Nexon EV में 30.2 kWh का बैटरी है। वहीं, यह बैटरी IP-67 सर्टिफिकेशन और 8 साल की वारंटी के साथ आती है।

सिंगल चार्ज में मिलेगी इतनी रेंज
Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) के रफ्तार की बात करें तो यह 5.7 सेकंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है। फुल सिंगल चार्ज पर यह इलेक्ट्रिक कार 306 किलोमीटर का रेंज देती है।
चार्जिंग स्पीड है शानदार
15A के रेगुलर चार्जर के जरिए इसे 0-80 फीसदी चार्ज करने में 8 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। वहीं, 25 kW DC फास्ट चार्जर के जरिए इसे केवल 65 मिनट के अंदर 0-80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
सेफ्टी रेटिंग में भी कमाल
टाटा का कहना है कि यह कार ODB 64 टेस्ट स्टेंडर्ड के साथ आता है जो कि रियर क्रैश कॉम्पटिबल है। Tata Tigor EV को ग्लोबल NCAP में 4 स्टार सेफ़्टी रेटिंग मिली है।
टाटा टिगोर का प्राइस
Tigor EV को कंपनी तीन वेरिएंट में सेल कर रही है। इन तीन वेरिएंट की क़ीमत बिना सब्सिडी और टैक्स के साथ वेबसाइट पर लिस्ट है। अगर प्राइस की बात करें तो Tata Tigor EV XE – 11.99 लाख रुपये, Tata Tigor EV XM – 12.49 लाख रुपये और Tata Tigor EV XZ+ – 12.99 लाख रुपये है। कंपनी की इस कार को TEAL BLUE (Dual Tone) और Daytona Grey (Dual Tone) कलर ऑप्शन में खरीदने का ऑप्शन देती है।





















