TCL ने लॉन्च किया 5G से लैस Flip 4 Feature Phone, जानें क्या है प्राइस

जहां एक तरफ स्मार्टफोन की होड़ लगातार बढ़ रही है, वहीं TCL ने एक बार फिर पुराने दौर की याद दिला दी है। कंपनी ने अमेरिका में TCL Flip 4 5G लॉन्च कर दिया है। यह एक ऐसा फीचर फोन जो क्लासिक क्लैमशेल डिजाइन के साथ मॉडर्न 5G कनेक्टिविटी वाला है। आइए, आगे आपको इसकी खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं।
TCL Flip 4 5G की कीमत
- TCL Flip 4 5G फीचर फोन ग्लोबल बाजार में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत यूएस में $79.99 (लगभग 6,600 रुपये) रखी गई है।
- यह फोन यूएस में T-Mobile और Metro by T-Mobile के जरिए उपलब्ध है।
- भारत सहित अन्य मार्केट में यह कब आएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।
TCL Flip 4 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिजाइन और डिस्प्ले:
TCL Flip 4 5G एक क्लासिक क्लैमशेल डिजाइन के साथ आता है, जो पुराने फीचर फोंस की याद दिलाता है। फोन के बाहरी हिस्से में 1.77-इंच की छोटी स्क्रीन दी गई है, जिससे यूजर को नोटिफिकेशन, टाइम और कॉल अलर्ट्स मिलते हैं। अंदर की तरफ एक 3.2-इंच की LCD डिस्प्ले मौजूद है, जो डेली यूज के लिए बढ़िया व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। इसके अलावा फोन में बड़ा फिजिकल कीपैड है, जो टैक्टाइल फीडबैक और शॉर्टकट कीज के साथ आता है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर:
फोन में Qualcomm का Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस KaiOS 4.0 पर काम करता है, जो फीचर फोंस के लिए ऑप्टिमाइज किया गया ऑपरेटिंग सिस्टम है।
रैम और स्टोरेज:
TCL Flip 4 5G में 2GB रैम दी गई है, जो फीचर फोन टास्क्स के लिए पर्याप्त है। इसमें 32GB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसमें से लगभग 23.9GB यूजर के लिए उपलब्ध होती है। इसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।
कैमरा:
फोन के पीछे 5MP का सिंगल कैमरा मौजूद है, जो फोटो खींचने के साथ-साथ वीडियो रिकॉर्डिंग की भी सुविधा देता है। यह कैमरा बेसिक फोटोग्राफी और डॉक्यूमेंट स्कैन जैसे कार्यों के लिए अच्छा है।
बैटरी:
फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक 40 घंटे तक की टॉकटाइम और दो दिन से अधिक का बैकअप दे सकती है। इस फोन को दो घंटे से भी कम समय में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।
अन्य फीचर्स:
TCL Flip 4 5G में म्यूजिक प्लेयर दिया गया है, जो MP3 और FLAC जैसे फॉर्मेट्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में FM रेडियो की सुविधा भी है, जो बिना इंटरनेट के एंटरटेनमेंट देता है। साथ ही इसमें कैलेंडर, कैलकुलेटर और नोट्स जैसी उपयोगी ऐप्स भी मौजूद हैं। KaiOS होने के कारण TCL Flip 4 5G में Google Maps, YouTube, Email और वेब ब्राउज़र जैसे जरूरी ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। फोन में डुअल माइक्रोफोन के साथ नॉइज कैंसलेशन की सुविधा दी गई है, जिससे कॉल के दौरान ऑडियो क्लियर बना रहता है। साथ ही, HD Voice सपोर्ट से आवाज और भी बेहतर आती है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है।
कनेक्टिविटी:
TCL Flip 4 5G नाम के मुताबिक 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 4G LTE, Wi-Fi (802.11 a/b/g/n/ac), Bluetooth 5.0 और Wi-Fi हॉटस्पॉट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन GSM, LTE और 5G NR नेटवर्क बैंड्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।