
टेक्नो ने टेक जगत के सबसे बड़े ईवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 के मंच से अपनी ‘कैमोन 40’ सीरीज प्रदर्शित कर दी है। MWC 2025 में चार मोबाइल Tecno Camon 40 4G, Camon 40 Pro 4G, Camon 40 Pro 5G और Tecno Camon 40 Premier 5G फोन पेश किए गए हैं जो स्टाइलिश लुक और पावरफुल कैमरा के साथ आए है। सीरीज के सबसे बड़े और ताकतवर फोन कैमोन 40 प्रीमियर 5जी की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Tecno Camon 40 Premier का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस 5जी टेक्नो मोबाइल में कुल चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा चारों ही 50 मेगापिक्सल के हैं। सबसे पहले फ्रंट की बात करें तो यहां ऑटोफोकस तकनीक से लैस 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एफ/2.5 अपर्चर पर करता है। यह 24mm wide एंगल लेंस है जो PDAF फीचर सपोर्ट करता है।
कैमोन 40 प्रीमियर ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 3x optical ज़ूम वाला 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 114˚ FOV वाला 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस मौजूद है।
Tecno Camon 40 Premier की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ 144Hz AMOLED Display
- Mediatek Dimensity 8350
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 50MP+50MP+50MP Back Camera
- 50MP Selfie Camera
- 5,100mAh Battery
- 70W Fast Charging
डिस्प्ले
टेक्नो कैमोन 40 प्रीमियर स्मार्टफोन को 1260 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की प्रीमियम डिस्प्ले पर लॉन्च पेश किया गया है। यह एलटीपीओ एमोलेड स्क्रीन है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।
प्रोसेसर
Tecno Camon 40 Premier एंड्ररॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो HiOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8350 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.20GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह टेक्नो 5जी फोन Mali G615-MC6 GPU सपोर्ट करता है। एमडब्ल्यूसी में यह फोन 12जीबी रैम के साथ प्रदर्शित किया गया है जिसके साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है।
बैटरी
ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स वाले Tecno Camon 40 Premier 5G फोन में पावर बैकअप के लिए बैटरी भी तगड़ी दी गई है। यह मोबाइल 5,100एमएएच बैटरी के साथ टेक मार्केट में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस टेक्नो 5जी फोन में 70वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जो मिनटों में ही इसे फुल चार्ज कर सकती है।
गौरतलब है कि कंपनी की ओर से अभी फोन की कीमत पर से पर्दा नहीं उठाया गया है जिसकी घोषणा कुछ दिनों में कर दी जाएगी। नई कैमोन 40 सीरीज आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी उतारी जाएगी, जिसकी आधिकारिक जानकारी सामने आते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।













