लेटेस्ट एंडरॉयड और डुअल कैमरे पर लॉन्च हुआ टेक्नो कैमोन आई स्काई 3

टेक कंपनी टेक्नो भारत में लो बजट सेग्मेंट वाले स्मार्टफोन ही लॉन्च करती है जो कम कीमत पर बेहरतीन स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करते हैं। टेक्नो ने इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपने स्मार्टफोंस की श्रृंख्ला को बढ़ाते हुए आज एक और नया डिवाईस कैमोन आई स्काई 3 लॉन्च कर दिया है। कैमोन आई स्काई 3 को कंपनी द्वारा 8,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आनलाईन व आफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
टेक्नो कैमोन आई स्काई 3 लुक
कैमोन आई स्काई 3 को कंपनी आईफोन 10 जैसी रेग्यूलर नॉच पर पेश किया गया है। फोन के तीन किनारें जहां नैरो बेजल वाले हैं वहीं नीचे की ओर बॉडी पार्ट मौजूद है। डिसप्ले के उपर मौजूद नॉच में सेल्फी कैमरा व अन्य सेंसर दिए गए हैं। फोन के बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो फ्लैश लाईट से लैस है। बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। वहीं पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर फोन के दाएं पैनल पर दिया गया है।
टेक्नो कैमोन आई स्काई 3 स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी द्वारा कैमोन आई स्काई 3 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। यह फोन 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश किया गया है जो हाईओएस 4.6 वर्ज़न के साथ आता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए कैमोन आई स्काई 3 में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लाक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट दिया गया है।
कंपनी की ओर से कैमोन आई स्काई 3 को 2जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाकर 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो कैमोन आई स्काई 3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
टेक्नो कैमोन आई स्काई 3 डुअल सिम फोन है जो डुअल 4जी वोएलटीई फीचर सपोर्ट करता है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। कैमोन आई स्काई 3 को मीडनाईट ब्लैक, एक्वा ब्लू, शेपेंन गोल्ड और नेबुला ब्लैक कलर में 8,599 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।