Tecno SPARK GO 2023 और Spark 10 नए कलर और लेदर फिनिश के साथ लॉन्च, जानें क्या है अलग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/tecno-spark-go-2023-spark-10-orange-leather-finish.jpg
Highlights

टेक्नो ने भारत में Tecno SPARK GO 2023 और Tecno Spark 10 का नया मैजिक स्किन ऑरेंज कलर लॉन्च किया है। खास बात यह है कि नए कलर के साथ इस सीरीज में बैक पैनल पर लेदर फिनिश दिया गया है जो 8,000 रुपये की रेंज में पहली बार मिला है। बता दें कि SPARK GO 2023 और Spark 10 को कंपनी पहले लॉन्च कर चुकी है केवल कलर ऑप्शन में बदलाव हुआ है। आप आगे स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस देख सकते हैं।

SPARK GO 2023 और Spark 10 नए कलर में हुए पेश

Tecno SPARK GO 2023 और Tecno Spark 10 नए कलर और लैदर फिनिश मॉडल यूजर्स को नया एक्सपीरियंस और ऑप्शन देगा। आप फोटो में देख सकते हैं कि नए ऑरेंज कलर में काफी कूल लुक देखने को मिल रहा है। बैक पैनल पर लेदर फिनिश भी आकर्षक लग रहा है। बड़ी बात यह है कि SPARK GO 2023 मात्र 7,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके लिए यूजर्स को Endless Black, Uyuni Blue और Nebula Purple जैसे 3 और कलर मिलते हैं।

अगर Spark 10 की बात करें तो यह नए ऑरेंज कलर और लेदर फिनिश के अलावा Meta Black, Meta White और Meta Blue जैसे कलर में उपलब्ध है। फोन की कीमत केवल 11,699 रुपये है। आप दोनों फोंस को ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से खरीद सकते हैं।

Tecno SPARK GO 2023 के स्पेसिफिकेशंस

Tecno Spark 10 के स्पेसिफिकेशंस