16जीबी रैम और 5,000एमएच बैटरी के साथ Tecno Spark 10 और Spark 10C हुए ऑफिशियल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/tecno-Spark-10c.jpg
Highlights

Tecno ने पिछले हफ्ते ही इंडियन मार्केट में Spark 10 5G स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ने चुपचाप अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर स्पार्क-सीरीज के अंदर दो फोन्स को पेश कर दिया है। Tecno Spark 10 और Tecno Spark 10C को सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, अभी कीमत और सेल डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आइए आगे आपको दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।

Tecno Spark 10 और Spark 10C की कीमत और सेल डिटेल

इन स्मार्टफोन्स की कीमत के बारे में अधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं मिलती है। साथ ही ये कब से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे, ये भी नहीं बताया गया है। वहीं, इंडिया लॉन्च को लेकर भी अभी कंपनी की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है। इसे भी पढ़ें: 50MP Camera और 8GB RAM की ताकत के साथ सिर्फ 12,999 में लाॅन्च हुआ सस्ता 5जी फोन TECNO SPARK 10

टेक्नो स्पार्क 10 को मेटा ब्लैक, मेटा ब्लूृ और मेटा व्हाइट में पेश किया गया है। जबकि टेक्नो स्पार्क 10सी को मेटा ब्लैक, ब्लू और ग्रीन में पेश किया गया है। वहीं, दोनों ही फोन बॉक्सी डिजाइन के साथ लाए गए हैं। इसके अलावा डिवाइस में रियर की तरफ आईफोन की तरफ कैमरा डिजाइन दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 32MP सेल्फी कैमरे वाला फोन सिर्फ 12,499 रुपये में! लॉन्च हुआ Tecno Spark 10 Pro, मिलेगी 16GB RAM की पावर

Tecno Spark 10 और Spark 10C के फुल स्पेसिफिकेशंस