TikTok ने पूरे किए 1.5 अरब ग्लोबल यूजर्स, 46.68 करोड़ की गिनती के साथ इंडियन सबसे आगे

Join Us icon

TikTok ऐप बहुत से लोगों की चहेती है तो अनेंको लोग इसके नापसंद भी करते हैं। TikTok का नाम शुरू से ही विवादों में रहा है और इस पर डाटा प्राइवेसी तथा न्यूडिटी फैलाने जैसे संगीन आरोप भी लग चुके हैं। लेकिन तमाम विवादों के बावजूद ​TikTok की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। TikTok से जुड़ी एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि इस साल शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok ने दुनियाभर में 1.5 अरब यूजर्स का आंकड़ा छूते हुए नया रिकॉर्ड बना डाला है।

TikTok से जुड़ी रिपोर्ट मोबाईल इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर ने शेयर की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इस साल TikTok ने पूरी दुनिया में 1.5 अरब डाउनलोड पूरे कर लिए हैं। यह आंकड़े एंडरॉयड स्मार्टफोन और आईफोन दोनों के हैं तथा TikTok के वजूद में आने से अब तक यह ऐप 1.5 अरब मोबाईल फोन में डाउनलोड की गई है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल पिछले साल की अपेक्षा TikTok को 6 प्रतिशत अधिक डाउनलोड किया गया है। साल 2019 में अभी तक 61.4 करोड़ लोगों ने TikTok को डाउनलोड किया है।

सबसे ज्यादा यूजर इंडिया में

TikTok ने पूरी दुनिया में जहां 1.5 अरब यूजर्स पूरे कर लिए हैं वहीं अकेले भारत में देश में TikTok को 46.68 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। यानि पूरी दुनिया में TikTok के जितने यूजर्स हैं उसके 31 प्रतिशत यूजर इंडिया में है। इस साल इंडिया में 27.76 करोड़ लोगों ने TikTok को अपने फोन में डाउनलोड किया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह गिनती इस साल पूरी दुनिया में डाउनलोड की गई TikTok ऐप का 45 प्रतिशत हिस्सा है। यह भी पढ़ें : Samsung ने लाईव किया Galaxy A51 का सपोर्ट पेज, जल्द ही हो जाएगा कीमत का खुलासा

TikTok का यूज़ पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इंडिया में ​किया जाता है। भारतीयों को TikTok इतनी पसंद आई है कि उन्होंने TikTok की होम मार्केट यानि चीन में मौजूद यूजर्स की गिनती को भी पीछे छोड़ दिया है। इंडिया में इस साल जहां 27.76 करोड़ TikTok यूजर्स इस ऐप से जुड़े हैं। वहीं चीन में सिर्फ 4.55 करोड़ यूजर्स ने TikTok को अपने फोन में डाउनलोड किया है। चीन इस लिस्ट में इंडिया के बाद दूसरे नंबर पर आता है।

tiktok-has-1-5-billion-downloads-globally-466-8-million-in-india-2019-sensor-tower-report

आप देख सकते हैं कि पहले नंबर पर मौजूद इंडिया और दूसरे नंबर पर मौजूद चीन में TikTok यूजर्स की संख्या में कितना बड़ा अंतर है। इसी तरह इस लिस्ट में अमेरिका का नंबर तीसरे स्थान पर आता है। अमेरिका में इस साल 3.76 करोड़ यूजर्स ने TikTok ऐप को डाउनलोड किया है। यह भी पढ़ें : 8 कारण जिनकी वजह से आपका फोन हो सकता है ब्लास्ट

61.4 करोड़ डाउनलोड के साथ TikTok 2019 की तीसरी सबसे बड़ी गैर-गेमिंग ऐप बन गई है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर Whatsapp पहले नंबर पर मौजूद है। इस साल 70.74 करोड़ लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है। वहीं 63.62 करोड़ डाउनलोड के साथ Facebook मैसेंजर दूसरे स्थान पर मौजूद है। TikTok ने जहां तीसरा नंबर पर लिया है। वहीं 58.7 करोड़ डाउनलोड के साथ Facebook चौथे और 37.62 करोड़ डाउनलोड के साथ Instagram पांचवें स्थान पर है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here