TikTok की सफलता के बाद कंपनी ने चला नया दांव, अब TikTok का फोन भी होगा लॉन्च

Join Us icon

TikTok इंडिया में जितनी ज्यादा हिट हुई है उतनी ही ज्यादा विवादों से भी घिरी है। यह शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप है तो चीनी लेकिन चीन से ज्यादा हमारे इंडिया में फेमस है। पिछले दिनों TikTok पर ​अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए इसे बैक करने की मांग की थी। इस विवाद के बाद एप्पल और गूगल ने अपने ऐप्लिकेशन प्लेटफार्म से हटा लिया था लेकिन कुछ ही दिनों के भीतर इस ऐप से बैन ​हटा लिया गया और यह फिर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गई थी। वहीं अब TikTok यूजर्स के लिए एक और खुशी की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही TikTok अपना खुद का स्मार्टफोन भी बाजार में लाने वाली है।

TikTok की कंपनी ByteDance ने स्मार्टफोन निर्माता चीनी कंपनी Smartisan से साझेदारी की है। फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है​ कि ByteDance के सीईओ Zhang Yiming अपना स्मार्टफोन बनाना चाहते हैं। झैंग का कहना है कि वह एक ऐसा स्मार्टफोन बनाना चाहते हैं जो ढ़ेर सारी प्रीलोडेड ऐप्स से लैस हो। इसी के लिए सीईओ ने बीजिंग आधारित फोन निर्माता कंपनी Smartisan से साझेदारी की है।

TikTok to make smartphone ByteDance with Smartisan

साझेदारी का खुलासा करते हुए TikTok कंपनी के सीईओ से यह भी बताया है कि उन्होंने आगामी स्मार्टफोन के लिए एक पेटेंट पोर्टफोलियो भी डिजाईन कर लिया है और स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों की टीम भी गठित कर ली है। नए स्मार्टफोन को लेकर TikTok की कंपनी ByteDance का कहना है कि उनकी यह नई शुरूआत ऐजुकेशन बिजनेस में फायदेमंद सबित होगी।

इंडिया में TikTok की स्थिति

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में TikTok के लिए इंडिया बहुत बड़ा बाजार बनकर उभरा है। जानकार हैरानी होगी कि देश में TikTok बैन होने से इस चीनी कंपनी को हर एक दिन में $500,000 यूएस डॉलर यानि तकरीबन 3.5 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा रहा था। वहीं साथ इस ऐप को बनाने वाली कंपनी शंघाई बाइटडांस टेक्नोलॉजी ने यह बयान तक दे दिया था कि इंडिया में TikTok बैन होने से 250 से ज्यादा नौकरियां खत्म होने वाली है। कंपनी ने मुताबिक भारत में TikTok के 300 मिलियन से ज्यादा यूजर हैं।

TikTok to make smartphone ByteDance with Smartisan

बता दें कि इस साल की पहली तिमाही में TikTok दुनिया भर में तीसरा ​सबसे ज्यादा इंस्टॉल किया जाने वाला ऐप बना था। TikTok ने मार्च तिमाही में पूरी दुनिया में 18.8 करोड़ नए यूजर जोड़े ​थे, जिसमें भारत की हिस्सेदारी 8.86 करोड़ यूजर्स की थी। वापसी के साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि TikTok एंडरॉयड और आईओएस ने नंबर वन फ्री ऐप बन गया है। वहीं TikTok ने ब्रैंड कैंपेन #ReturnOfTikTok भी लॉन्च किया था जिसमें कंपनी अपने यूजर्स को 1 लाख रुपए जीतने का भी मौका दे रही थी।

SOURCE

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here